पोलैंड के बाद अब रोमानिया में घुसे रूसी ड्रोन, जवाब में तैनात किए फाइटर जेट

रूस ने एक और नाटो देश को निशाना बनाया है। पोलैंड के बाद अब रूस ने रोमानिया में ड्रोन हमला किया है। हालांकि पोलैंड हमले को रूस ने गलती से हुआ बतााय। नाटो देशों पर हमले में रूस लगातार घिरना शुरू हो गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

रूस ने रोमानिया पर ड्रोन हमला किया।

रूस ने रोमानिया पर ड्रोन हमला किया।

रूस और उसके पड़ोसी देशों के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पोलैंड के बाद अब रूसी ड्रोन रोमानिया में भी घुस गए. ये ड्रोन 50 किमी अंदर तक गए. हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इस हमले के बाद यूरोपीय नेताओं ने एक बार फिर पुतिन को घेरना शुरू कर दिया है. रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में रक्षा मंत्रालय अलर्ट हो गया है. सेना ने कार्रवाई करते हुए फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं.

विज्ञापन

पोलैंड हमले पर रूस ने दी सफाई

गत बुधवार को पोलैंड पर रूसी ड्रोन आने से यूरोपीय नेताओं ने रूस को घेरा था. इसपर कार्रवाई करते हुए पोलैंड ने नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर रूस ड्रोन को एयर स्पेस में ही मार गिराया था. मामले में रूस ने सफाई देते हुए कहा कि उसने पोलैंड को निशाना नहीं बनाया था. मास्को के सहयोगी बेलारूस ने सफाई देते हुए कहा कि ड्रोन जाम होने की वजह से भटक गए थे. इसके अलावा हमले पर यूरोपीय नेताओं ने चिंता जताई है कि ये घुसपैठ रूस द्वारा जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई थी.

विज्ञापन

10 किमी अंदर जाने का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस के ड्रोन रोमानियाई एयर स्पेस में करीब 10 किमी अंदर तक आए. इतना ही वे ड्रोन 50 मिनट तक नाटो के हवाई क्षेत्र में एक्टिव रहे. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस के ड्रोन रोमानियाई एयर स्पेस में करीब 10 किमी अंदर तक आए. इतना ही वे ड्रोन 50 मिनट तक नाटो के हवाई क्षेत्र में एक्टिव रहे. जेलेंस्की ने कहा कि वास्तव में, रूसी ड्रोन पूरे दिन यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में, उत्तरी क्षेत्रों सहित, बेलारूस की सीमा से लगे क्षेत्रों में, सक्रिय रहे. बेलारूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग वोलिन की ओर यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश के लिए भी किया गया.

विज्ञापन

सफाई देने पर जेलेंस्की ने रूस को घेरा

पोलैंड पर ड्रोन हमले पर रूस की सफाई पर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना को ठीक-ठीक पता है कि उनके ड्रोन कहां जा रहे हैं और वे कितनी देर तक हवा में उड़ सकते हैं. उनके रास्ते हमेशा सोच-समझकर तय किए जाते हैं. यह कोई संयोग, गलती या किसी निचले स्तर के कमांडर की पहल नहीं हो सकती. कहा कि यह रूस द्वारा युद्ध का स्पष्ट विस्तार है, और वे ठीक इसी तरह काम करते हैं. शुरुआत में छोटे कदम, और अंत में बड़े नुकसान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ