Ukraine civilians build drones at home: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच पिछले दिनों खबर आई थी कि यूक्रेन के पास गोला-बारूद की कमी हो गई है। अब सूचना मिल रही है कि इस बीच यूक्रेन के युवाओं ने अपने देश और सेना को सपोर्ट करने के लिए घर में ही युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन बनाए हैं। इन्हें ‘सोशल ड्रोन’ नाम दिया गया है, ये ड्रोन सामान्य ड्रोन से सस्ते हैं और रूस पर हमला करने के लिए हाई टेक ड्रोन के बराबर काम करते हैं।
फूलों का अध्ययन करने वाली लड़की ने बनाए ड्रोन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Magdalyna नाम की 27 वर्षीय युवती ने यह ड्रोन तैयार किए गए हैं। फूलों का अध्ययन करने वाली Magdalyna ने अब तक करीब 150 ऐसे ड्रोन (FPV) बनाकर यूक्रेन की सेना को दिए है। वह अब तक बड़ी संख्या में ड्रोन ठीक भी कर चुकी है। इसी तरह बड़ी संख्या में युवा हैं जो सेना के लिए ड्रोन बना रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से सेना ने अभी किसी और का नाम मीडिया में शेयर नहीं किया है। देश के पास हथियारों की कमी आने के बाद सेना की मदद करना ड्रोन बनाने वाले इन युवाओं का मकसद है।
ड्रोन बनाने के लिए 1500 करोड़ रुपये जुटाए
बताया जा रहा है कि घरों में बनाए जाने वाले इन ड्रोन के लिए 1500 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इन पैसों से चीन से ड्रोन बनाने के पार्ट्स मंगवाए गए हैं। इन ड्रोन का रूस पर विस्फोटक हमला करने, युद्धग्रस्त क्षेत्रों में नजर रखने के लिए किया जा रहा है। यूक्रेन ने इस साल के अंत तक ऐसे 10 लाख ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है। सेना के अनुसार एक बार यह ड्रोन सेना के पास पहुंच जाते हैं तभी इनमें विस्फोटक और अन्य हथियारों को लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें: BBC पर बैन, मास किलिंग की खबरें चलाने पर ‘बुर्किना फासो’ की बड़ी कार्रवाई
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
8 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
10 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
11 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
11 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
19 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
22 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
22 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
23 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
23 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines