यूक्रेन में हालत बिगड़े, भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत लौटने की एडवाइजरी जारी

यूक्रेन हमले की फाइल फोटो

यूक्रेन हमले की फाइल फोटो

विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में हालत अधिक बिगड़ गए हैं। जिसके मद्देनजर भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद सभी छात्रों को जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी है। जारी एडवाइजरी के मुताबिक सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और यूक्रेन भर में हाल ही में बढ़ी हुई शत्रुता को देखते हुए भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

अभी पढ़ें – Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की, जानें इसके मायने

विज्ञापन

कीव स्थित भारतीय दूतावास के जारी निर्देश में कहा गया है कि यूक्रेन में छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई। बता दें इससे पहले आज शाम यूक्रेन में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक मार्शल लॉ का मतलब है सैन्य नियंत्रण। मार्शल लॉ में किसी देश के आम लोगों पर सीधे तौर पर सेना का कंट्रोल होता है। वहां के स्थानीय कानून को समापत कर दिया जाता है। यह विशेष रूप से एक आपात स्थिति है। आपात स्थिति में या फिर कब्जे की जगह पर हालत का नियंत्रित करने के लिए इसे लगाया जाता है।

विज्ञापन

इससे पहले यूक्रेन की राजधानी कीव पर कामीकाजी ड्रोन से हमला किया गया था। रूस ने यूक्रेन पर जो हमला किया है वो हथियार ईरान से लिए गए थे। वहीं, यूक्रेन ने कहा था कि खेरसॉन में रूसी सेना को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यूक्रेन की सेना ताबड़तोड़ पलटवार कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ