Ukrain-Russia Talks: यूक्रेन-रूस के बीच शांति वार्ता के लिए तारीख तय, जेलेंस्की ने किया ऐलान

Ukrain-Russia Talks: यूक्रेन और रूस के बीच एक बार फिर से शांति वार्ता पर मुहर लग गई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसका ऐलान एक वीडियो जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले दो बार शांति वार्ता की जा चुकी है, जो इस्तांबुल में हुई थी।

Ukrain-Russia Talks

Photo Credit- X

Ukrain-Russia Talks: यूक्रेन और रूस के बीच पिछले कई सालों से जंग जारी है, उसमें अब फिर से उम्मीद की जागी है। दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बड़ा ऐलान किया है। इसमें उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच शांति को लेकर बातचीत की जाएगी। इसके लिए बुधवार यानी 23 जुलाई 2025 का दिन तय किया गया है। यह वार्ता तुर्की में की जाएगी। इसके पहले इस्तांबुल में बातचीत की जा चुकी है, जिसमें जंग के सॉल्यूशन को लेकर डिस्कशन किया गया था।

23 जुलाई को होगी शांति वार्ता

जेलेंस्की ने शांति वार्ता की जानकारी टेलीग्राम पर दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ‘बुधवार को एक बार फिर से दोनों देश इस जंग के समाधान पर बात करेंगे। इसके लिए तुर्की को चुना गया है। वहीं, पहले दो दौर की बातचीत भी तुर्की के इस्तांबुल में ही हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान समझौते को लेकर दोनों के बीच कुछ चीजों पर सहमति बन गई थी। इसी के साथ इस नई वार्ता में जंग का समाधान निकलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

रूस के शुरू किए इस जंग को खत्म करना होगा

इसके पहले जेलेंस्की ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने रूस से जंग को रोकने की बात की। उन्होंने कहा कि ‘रूसी हमलों के जो परिणाम हुए हैं उन पर काम किया जा रहा है। हमारे शहरों पर बड़ी मिसाइलें गिराई गईं।’ उन्होंने शांति को लेकर कहा कि ‘जीवन की रक्षा और रूस की युद्ध क्षमता को सीमित करने के लिए जिसने भी काम किया है, उनका काम शांति स्थापित करने के लिए था।

जेलेंस्की ने कहा कि ‘रूस ने जो ये जंग शुरू की थी इसे खत्म करने की जरूरत है।’ जेलेंस्की का कहना है कि इस जंग को रूस ही समाप्त करेगा। साथ ही जेलेंस्की ने उन सभी को धन्यवाद कहा जिन्होंने इस जंग को रोकने के लिए काम किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ