हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रिटेन में सियासी संकट गहराया, प्रधानमंत्री पद से जानें कीर स्टार्मर क्यों देंगे इस्तीफा, अब कौन-कौन हैं पद के दावेदार?

Keir Starmer News: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इस बात ने देश की सियासत में खलबली मचा दी है। क्योंकि वे अपनी टीम के कारण आलोचनाएं झेल रहे हैं। इस वजह से जनता का उनकी सरकार में विश्वास कम हो गया है।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्टार्मर काफी समय से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

ब्रिटेन में सियासी संकट गहराया हुआ है और अब मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देने जा रहे हैं। जी हां, कीर स्टार्मर का कार्यकाल समय से पहले खत्म होने वाला है। वे अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन वे पद से इस्तीफा कब देंगे, इसका फैसला वे खुद करेंगे। अब से पहले भी ब्रिटिश पॉलिटिक्स में कई ऐसे उदाहरण देखने को मिले, जब प्रधानमंत्री को समय से पहले मजबूर होकर पद छोड़ना पड़ा हो। इस बार कीर के पद छोड़ने की वजह एपस्टीन फाइल्स के खुलासे और उनकी घटती लोकप्रियता है।

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स का भाई को झटका, ‘राजकुमार’ की उपाधि छीनी, हवेली खाली करने का आदेश

एपस्टीन फाइल्स के कारण हुई किरकिरी

मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन की लेबर सरकार काफी समय से संकटों से जूझ रही है। लोगों का विश्वास कीर स्टार्मर की सरकार में कम हो गया है। क्योंकि इनकी पार्टी के पीटर मैंडलसन का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया है। इस वजह से स्टार्मर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी है। जनता का अविश्वास भी इसमें बढ़ा है। स्थानीय चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इन सभी वजहों से ही कीर स्टार्मर पर पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। हालात देखकर उन्होंने ही पद छोड़ने का ऐलान किया।

विज्ञापन

क्षेत्रीय चुनाव में पार्टी की हार से नुकसान

बता दें कि ब्रिटेन में 136 जिलों में रीजनल इलेक्शन हुए थे, जिसमें उनकी लेबर पार्टी ने 2200 से ज्यादा सीटों में से 1200 सीटें गंवा दी हैं, जबकि इन सीटों पर उसका पहले से कब्जा था। दक्षिणपंथी ‘रिफॉर्म यूके’ पार्टी ने बहुमत हासिल करते हुए 1400 सीटें जीतीं। वहीं कीर स्टार्मर की खिलाफत को देखते हुए उनके अपने 80 से ज्यादा सांसदों ने उनसे पद छोड़ने का आग्रह किया है। इन सांसदों ने चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने पद नहीं छोड़ा तो वे अपने पद से इस्तीफा देकर किसी और पार्टी में जानने का फैसला कर लेंगे।

UK की नागरिकता के नियम बदलेंगे, अब आसानी से नहीं मिलेगी, जानें क्या होगी नई व्यवस्था?

विज्ञापन

ये हैं प्रधानमंत्री पद के 3 प्रबल दावेदार

बता दें कि देश के पूर्व हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग अब प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन कम से कम 81 लेबर सांसदों का समर्थन प्राप्त करेंगे, तब प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ‘सॉफ्ट लेफ्ट’ की संभावित उम्मीदवार पूर्व उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर भी पद की प्रबदल दावेदारों में से एक हैं। क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ताओं में वे काफी लोकप्रिय हैं। एक और नाम इस रेस में लिया जा रहा है और वह ग्रेटर मैनचेस्टर के वर्तमान मेयर एंडी बर्नहैम का है, जो काफी वरिष्ठ नेता हैं और देश के एक बहुत बड़े वर्ग पर प्रभाव और पकड़ रखते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola