Suella Braverman: पेशे से वकील भी हैं ब्रिटेन की नई गृहमंत्री, जानें कौन हैं भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन

suella braverman

नई दिल्ली: ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने मंगलवार को भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन का नया गृहमंत्री बनाया है। 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में फारेहम से कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के रूप में काम किया था।

मां तमिल जबकि पिता गोवा मूल के हैं

सुएला ब्रेवरमैन का जन्म 3 अप्रैल 1980 को हुआ था और उनका नाम सू-एलेन कैसियाना फर्नांडीस रखा गया था। सुएला की मां उमा हिंदू तमिल हैं जबकि उनके पिता क्रिस्टी फर्नाडीस गोवा मूल के रहने वाले हैं। 1960 के दशक में उनकी मां मॉरीशस से यूके चली गईं, जबकि उनके पिता केन्या से ब्रिटेन पहुंचे।

2015 में फारेहम से सांसद चुनीं गईं थीं सुएला

मई 2015 में उन्हें फारेहम के लिए कंजर्वेटिव सांसद के रूप में चुना गया था। पूर्व अटॉर्नी जनरल को उनके ब्रेक्सिट समर्थक रुख के लिए जाना जाता है। वह कंजरवेटिव्स के ब्रेक्सिट समर्थक विंग की एक प्रमुख सदस्य हैं, जो यूरोप से एक स्पष्ट विराम चाहती हैं, जिसमें यूके को यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ईसीएचआर) से बाहर निकालना शामिल है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के दावेदारों में शामिल थीं सुएला

सुएला ऋषि सुनक के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के दावेदारों में शामिल थीं, लेकिन दूसरे राउंड में पीएम पद की दौड़ से बाहर होने के बाद उन्होंने सुनक के बजाए लिज ट्रस को अपना समर्थन दिया था। कहा जा रहा है कि इसके बदले में उन्हें ट्रस ने गृहमंत्री पद से नवाजा है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की है लॉ की पढ़ाई

सुएला की स्कूली पढ़ाई लंदन के हीथफील्ड स्कूल से हुई है। उन्होंने कैम्ब्रिज के क्वीन्स कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की है। उनका राजनीतिक करियर 2005 में शुरू हुआ था। सुएला ने फरवरी 2018 में रायल ब्रेवरमैन में शादी की। वे दो बच्चों की मां हैं। ब्रेवरमैन बौद्ध धर्म को मानती हैं और वे नियमित रूप से लंदन बौद्ध केंद्र में जाती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ