---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

15 साल की लड़की ने किया प्रेग्नेंट होने का नाटक, फिर बॉयफ्रेंड से करवा दी पिता की हत्या; ये रही वजह

US Crime News in Hindi: संयुक्त राज्य अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में एक बेटी ने जो कांड किया, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बेटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आखिर किस वजह से बेटी ने कांड को अंजाम दिया। उसके भाई ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मामला विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

US Crime News: संयुक्त राज्य अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट के गुथरी में 15 साल की एक बेटी ने पहले प्रेग्नेंट होने का नाटक किया। बाद में प्रेमी के हाथों पिता की हत्या करवा दी। कैली फ्रायर ने एक बार भी नहीं सोचा। अब उसके भाई 32 वर्षीय कीथ फ्रायर ने 14 साल पुराने मामले में कुछ यादों को मीडिया से शेयर किया है। 50 वर्षीय फ्रेम डिजाइनर लुईस उर्फ लेवी को याद कर कीथ भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि पिता और बहन को एक साथ खोने का दुख है। जिस दिन पिता की हत्या बहन ने करवाई, उस दिन जितना गुस्से में उन्होंने कैली को पहले नहीं देखा था।

पिता ने डांटा था, इसका बदला लिया

कैली को एक बार पिता ने घर से निकाल दिया था, जब वह दोस्तों के साथ बिना पूछे बाहर गई थी। बाद में उसने पिता को प्रेग्नेंट होने का झूठ बोला। पिता ने फिर साथ रख लिया था। इसके बाद कैली ने न जाने कैसे अपने प्रेमी को हत्या के लिए राजी कर लिया? कीथ के अनुसार बहन को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह उसे जेल से फोन करती है। वह भी उससे बात करता है। शायद ये पिता की ही इच्छा है। लेकिन आज तक जेल जाकर मुलाकात नहीं की है। लेवी के दो ही बच्चे थे। हत्या के मामले में बेटी अब जेल में है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पुलिस क्वार्टर में प्रेमी संग ‘रंगरेलियां’ मनाना महिला इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, पहले पिटाई, अब हुई सस्पेंड

कीथ के अनुसार पिता का मां त्रिशा से 1997 में डिवॉर्स हो गया था। मां नशा करती थी, लेकिन समझाने पर नहीं मानी। जिसके बाद पिता ने दोनों को खूब प्यार से पाला। वे उनके साथ खेलते थे, कहानियां सुनाते थे। लेकिन कैली बड़ी होने पर ड्रग्स लेने लगी। वह कई बार लोगों के साथ विवाद करके घर आती थी। 13 मई 2010 को सुबह 7 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। जब गुथरी इलाके के घर में पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ लेवी की लाश पड़ी थी। पास में खून बिखरा था। गुथरी पुलिस विभाग के माइकल लोया के अनुसार घर के अंदर से चाकू मिला था।

---विज्ञापन---

पिता के साथ रात को देखी थी फिल्म

कैली ने बताया था कि पिछली रात उसने पिता के साथ फिल्म देखी थी। कीथ उस समय 18 साल के थे। कैली दोस्तों के साथ बाहर गई थी। जिस पर पिता ने डांटा था। कीथ को जब हत्या की बात पता लगी तब वे क्लास में थे। कैली के अनुसार हत्या को कमरे में अंजाम दिया गया था। कमरे का हाल देख पुलिस दंग रह गई थी। मृतक ने हत्यारे से बचने के लिए काफी संघर्ष किया था। सब कुछ अस्त-व्यस्त था। तकिए, दीवारों पर खून था। कैली ने स्वीकार किया था कि उसने 21 साल के जे चिल्स को हत्या के लिए घर बुलाया था। जो उसका प्रेमी था। चाकू देकर उसने हत्या करवाई। जब कीथ और लेवी घर से बाहर होते थे तो प्रेमी घर आता था। जिसके साथ वह ड्रग्स लेती थी। इसके बाद वे रोमांस करते थे।

यह भी पढ़ें:जेल में महिला अफसर संग कैदी ने बनाए संबंध, बार-बार किया ब्लैकमेल; Viral Video में आया नया मोड़

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मोसाद ने जब किया था सबसे बड़े दुश्मन का खात्मा, डॉक्टर भी 30 साल तक नहीं बता पाए थे मौत की वजह

First published on: Aug 04, 2024 06:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola