लंदन: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर प्रवासियों को लेकर ड्राफ्ट नीतियों को लीक करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इन सरकारी नीतियों को प्रकाशित होने से पहले ही अपने एक सहयोगी को भेजा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सुएला ब्रेवरमैन से इस्तीफा देने को कहा था।
भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन के पिता गोवा मूल के और मां तमिल मूल हैं। इसके अलावा सुएला भारत विरोधी बयान देने के कारण भी विरोधियों के निशाने पर थीं। बता दें कि प्रधानमंत्री लिज ट्रस सरकार संकट से जुझ रही है। इससे पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया गया था।
वहीं, एक नये सर्वेक्षण में मंगलवार को यह दावा किया गया था ब्रिटेन में यदि अभी कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव कराये जाते हैं तो भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं प्रधानमंत्री लिज ट्रस को हरा देंगे। यह दावा किया गया।
अभी पढ़ें – यूक्रेन में हालत बिगड़े, भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत लौटने की एडवाइजरी जारी
सर्वेक्षण में इसे टोरी सदस्यों द्वारा लिज को चुनने के बाद अपने फैसले पर अफसोस करना बताया गया है। टोरी सदस्यों पर ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट आधारित बाजार अनुसंधान और डेटा एनालिटिक्स फर्म यू-जीओवी द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में यह पाया गया कि यदि उन्हें फिर से मतदान करने का मौका मिलता है तो पार्टी के 55 प्रतिशत सदस्य अब सुनक (42) को वोट देंगे, जबकि ट्रस को महज 25 प्रतिशत लोग वोट देंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
6 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
12 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
19 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
19 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
22 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines