Woman clinically dead for 40 minutes shares her experience after waking up: ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। यहां एक महिला मरने के 40 मिनट के बाद अचानक फिर से जिंदा हो गई। इसके बाद उसने जो बातें बताई, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
सोफे पर ‘बेजान’ पड़ी थी महिला
दरअसल, किर्स्टी बोर्टोफ्ट नाम की एक महिला तीन बच्चों की मां है। उसे एक दिन उसके पति स्टू ने सोफे पर ‘बेजान’ पाया। इस पर वे तुरंत किर्स्टी को लेकर अस्पताल पहुंचे।
40 मिनट बाद आया होश
किर्स्टी के बचने की कोई संभावना नहीं थी। उसे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद से वह कोमा में थी। किर्स्टी उत्तरी यॉर्कशायर के स्कारबोरो की रहने वाली है। जब किर्स्टी को 40 मिनट बाद होश आया तो उसने बताया कि इस दौरान क्या-क्या हुआ।
‘मेरी आत्मा बहन के कमरे में आई थी’
किर्स्टी ने बताया कि मेरी बहन के अलावा किसी को नहीं पता था कि क्या हो रहा है। मेरी एक मित्र ने जब मेरी बहन से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मेरी आत्मा उसके कमरे में आई थी। मैंने उससे अपने बेटों और पिता जी के लिए लिस्ट्स लिखने को कहा।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन से पहले लड़ी गई वो जंग, जो 335 साल चली, न फायरिंग हुई और न कोई मारा गया
‘डॉक्टरों को मेरे बचने की कम उम्मीद थी’
किर्स्टी ने अपने दोस्त को बताया कि मेरा शरीर टूट रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें वापस आ पाऊंगी। हालांकि, मेरे दोस्त ने मुझे मेरे शरीर में वापस जाने को कहा। इस बीच अस्पताल वालों ने मेरे परिजनों को बता दिया था कि मेरी बचने की कम उम्मीद हैं।
‘डॉक्टरों को सुनाई पूरी कहानी’
किर्स्टी ने बताया कि जब मुझे होश आया तो मैंने डॉक्टरों से कहा कि मैंने अपने फेफड़े ठीक कर लिए हैं। जब उन्होंने पूछा कि यह कैसे हुआ तो मैंने उन्हें अपनी कहानी सुनाई। वहीं, जब स्कैन किया गया तो महिला के दिल और फेफड़े ठीक थे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की भारतीय सीमा पर नई हरकत, एयरफील्ड बनाकर तैनात कीं तोपें, आखिर क्या है प्लानिंग?
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines