पाकिस्तान को घुटनों पर लाए भारत के ये 5 एक्शन, दुश्मन के पास सीजफायर ही बचा ऑप्शन

India Pakistan Ceasefire: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया। आतंकवाद और आतंकियों को कुचलने, पहलगाम का बदला लेने को ऐसे-ऐसे कदम उठाए और कड़े फैसले लिए कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।

India Pakistan Ceasefire Operation Sindoor। Air Strike

India Pakistan Ceasefire: भारत के आक्रामक रवैये घुटनों पर आया पाकिस्तान।

आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में गोलियां मारकर 26 भारतीयों की हत्या कर दी। उरी, पुलवामा के बाद पहलगाम में हुए नरसंहार को देख भारत सरकार ने कहा कि बस बहुत हुआ, अब आतंकवाद को कुचला जाएगा। पाकिस्तान से पहलगाम का बदला लेकर सबक सिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं को फ्री हैंड देकर आतंकवाद और आतंकियों को कुचलने का टारगेट दिया। 11 दिन की ताबड़तोड़ तैयारी के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर एयर स्ट्राइक करके आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए।

विज्ञापन

100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की और 4 राज्यों में ड्रोन-मिसाइल से अटैक किए, लेकिन भारतीय सेना ने ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि पाकिस्तान मुंह के बल गिरा। हर हमले का सामने से मुंहतोड़ जवाब मिलता देख पाकिस्तान डर गया और सीजफायर के लिए राजी हो गया। आइए जानते हैं, आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत सरकार के वो 5 एक्शन कौन-से रहे, जो पाकिस्तान को घुटनों पर ले आए। आइए पाकिस्तान की हार के कारण जानते हैं…

विज्ञापन

पानी रोका और आयात निर्यात बंद किया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसने के लिए जो फैसले लिए, उन्होंने पाकिस्तान की जड़ें हिलाकर रख दी थीं। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करके 80 प्रतिशत पाकिस्तान रोक लिया। आयात निर्यात बंद करके पाकिस्तान को भारत से मिलने वाली मदद रोक दी।

विज्ञापन

सभी 14 कैटेगरी के वीजा रद्द करके पाकिस्तानियों का देश से निकाल दिया। अटारी बॉर्डर और दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग बंद कर दिया। एयर स्पेस बंद करके पाक एयरलाइंस का नुकसान कराया। समुद्री क्षेत्र बंद करके पाकिस्तान आने जाने वाले समुद्री जहाजों का नुकसान कराया। UNSC और IMF में पाकिस्तान की खिलाफत करके पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की किरकिरी की।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लेकर शिकंजा कसने के बाद अचानक आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर दी। 6 मई को आधी रात के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान और POK में घुसकर 25 मिनट के अंदर 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए।

लश्कर-ए-तैयबा के हेड ऑफिस मुरीदके और जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर बहावलपुर में बने आतंकी शिविर को नेस्तनाबूद करके पहला प्रहार किया। मुरीदके और बहावलपुर के अलावा सवाई नाला, सइदना बिलाल, गुलपुर, बरनाला, अब्बास, सरजाल और महमूना में बने आतंकी कैंपों पर भी ड्रोन-मिसाइल अटैक करके उन्हें मिट्टी में मिला दिया।

विज्ञापन

ड्रोन-मिसाइल आसमान में ढेर किए

एयर स्ट्राइक के खिलाफ पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। बॉर्डर से सटे जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में पाक सेना ने ड्रोन-मिसाइल और रॉकेट से अटैक किया, लेकिन भारतीय सेना ने S400 एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को आसमान में ही ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 और F-17 फाइटर जेट को भी मार गिराया। LOC पर से पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भी भारतीय जवानों ने जबरदस्त प्रहार करके जवाब दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान के एयरबेस तबाह किए

4 राज्यों में पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल और रॉकेट का भारतीय सेना ने आकाश, ब्रह्मोस समेत अपने हाई टेक्नोलॉजी वाली मिसाइलें दागकर जवाब दिया। इस हमले में पाकिस्तान के एयरबेस तबाह किए गए। मिसाइल अटैक से रहीमयार खान एयरबेस का रनवे ध्वस्त हो गया था। चकलाला स्थित पाकिस्तानी वायुसेना बेस नूर खान में भी भारी नुकसान हुआ।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सरगोधा, सक्कर, भोलारी और जकोकाबाद एयर फील्ड को भी तबाह कर दिया। पाकिस्तान अपने एयरबेस तबाह होते देखकर डर गया और परमाणु हथियारों की रक्षा करने में जुट गया। इसी वजह से पाकिस्तान सीजफायर करने आया।

विज्ञापन

POK की वापसी के लिए बातचीत

सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि सिर्फ DGMO स्तर पर बात होगी और वह भी सीजफायर के लिए होगी। राजनीतिक और सरकारी स्तर पर बातचीत सिर्फ POK की वापसी के लिए होगी। भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा। हर आतंकी हमले को युद्ध की शुरुआत माना जाएगा। पाकिस्तान से एक गोली आएगी तो गोले से जवाब दिया जाएगा। बातचीत सिर्फ दोनों देशों में होगी, किसी तीसरे की बीच में जरूरत नहीं है। सिंधु जल संधि भी बहाल नहीं की जाएगी। पाकिस्तान को पानी देने का विचार नए सिर से नई शर्तों के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ