कार आगे लगाकर रोका, फिर ट्रैफिक लाइट पर ट्रक में घुस गया बदमाश; रोडरेज का वीडियो वायरल

World News in Hindi: रोडरेज का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार चालक ट्रैफिक लाइट पर एक ट्रक को कार आगे लगाकर रुकवा लेता है। इसके बाद ट्रक के कैबिन में तेजी से घुसता है। मामला कहां का है, विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं?

world news in hindi

फोटो-एक्स

World Latest News: यूके के बर्कशायर इलाके के स्लॉ शहर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि ये वीडियो किसी ब्रिटिश नागरिक ने ही बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बदमाश कार को आगे लगाकर एक ट्रक ड्राइवर को रोकता है। रोडरेज के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में एक ट्रैफिक लाइट दिख रही है। तेजी से एक काले रंग की हैचबैक कार ट्रक के बगल में आकर रुकती है। कार का चालक लेन के अंदर की साइड जाकर ब्रेक लगाता है। ताकि ट्रक आगे न जा सके। इसके बाद वाहन से निकलकर ट्रक की तरफ जाता है। आरोपी ट्रक की खिड़की खोलने की कोशिश करता है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता।

इस दौरान वह चिल्लाता है कि दरवाजा खोलो। वह खिड़की पर मुक्का मारते भी दिख रहा है। जिसके बाद शीशे के सहारे कैबिन के अंदर दाखिल हो जाता है। बताया जा रहा है कि उसने ड्राइवर पर लात-घूंसों से हमला किया। इस दौरान वीडियो बनाने वाले शख्स की आवाज भी आती है। वीडियो बनाने वाला शख्स कहता दिख रहा है कि अब लड़ाई शुरू होने वाली है। वहीं, इस वीडियो के ऊपर जमकर कमेंट लोग कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि आरोपी ने ट्रक में घुसने में जरा सा समय भी बर्बाद नहीं किया। एक शख्स लिखता है कि कुछ लोग जंगली नहीं होते। दोनों के बीच किस बात पर लड़ाई हुई, पुलिस ने क्या एक्शन लिया? अभी कुछ भी पता नहीं लग पाया है।

30 साल की महिला की हो चुकी हत्या

राजधानी दिल्ली में भी अगस्त में रोडरेज का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। एक स्कूटी सवार और बाइक सवार शख्स की टक्कर हो गई थी। जिसके बाद स्कूटी सवार आरोपी ने बुलेट पर अपने पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली महिला की छाती में लगी थी। गोकुलपुरी फ्लाईओवर पर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। महिला की पहचान सिमरनजीत कौर (30) के तौर पर हुई थी। बाद में आरोपी को दबोचा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ