Uber raises charges: उबर ने अपने टैक्सी किराए में 10% की बढ़ोतरी की है। हालांकि कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि उसकी किस सेवा में इससे क्या फर्क पड़ेगा और इससे कितने फीसदी किराया बढ़ेगा। अभी ये बताया गया है कि यात्री को राइड में न्यूनतम किराए पर अब 10% चार्ज अधिक देना पड़ेगा। फिलहाल कंपनी ने किराए पर ये इजाफा केवल अफ्रीका में किया है। अनुमान है कि इसके बाद इंडिया में भी किराए में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
किराया बढ़ाने से पहले कंपनी ने किया ये काम
कंपनी ने 20 अगस्त से अपने किराए में ये बढ़ोतरी की है। दरअसल, अफ्रीका में उबर ड्राइवर कई महीनों से हड़ताल पर हैं। हाल ही में ड्राइवरों ने अपनी मर्जी से रेट लागू करवाए थे। अब कंपनी ने ड्राइवरों के दबाव में न्यूनतम किराए पर 10% की वृद्धि की है। इस बारे में उबर के पूर्वी अफ्रीका के प्रमुख इमरान मंजी ने कहा कि हमने अपनी कैलकुलेशन पूरी कर ली है। हमें पहले कीमतों का विश्लेषण किया, डेटा देखा और उन ड्राइवरों से बात की जो प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सब करने के बाद हमने अपने रेट में इजाफा किया है।
छोटी दूरी के सफर में ड्राइवर को किया जा सकेगा कंपेंसेट
हालांकि कंपनी ने ये क्लीयर नहीं किया है कि इस बढ़ोतरी से उसकी किस सेवा में कितने पैसे अधिक देने पड़ेंगे। अभी केवल यह कहा गया है कि राइडर को कंपनी के न्यूनतम किराए (Chap Chap) पर 10 फीसदी अधिक पैसे देने होंगे। कंपनी के अनुसार इससे ड्राइवर को छोटी दूरी के सफर में कंपेंसेट किया जा सकेगा। बता दें अफ्रीका में उबर कैब के ड्राइवर महीनों से किराया बढ़ाने को लेकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं।
इंडिया में कैब चालकों की ये परेशानी
बता दें इंडिया में उबर कैब चालकों का दावा है कि वर्तमान में प्रत्येक राइड पर करीब 40 फीसदी तक का कमीशन कंपनी को चला जाता है। ऐसे में उनके पास जो पैसा आता है वह पर्याप्त नहीं होता है। ड्राइवरों का कहना है कि उनकी समस्यों पर न ही सरकार ध्यान देती और न ही कंपनी। बताया जाता है कि पूरे देश में उबर से करीब 25 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Supermoon: अद्भुत नजारे कहां-कहां दिखे? देखें नीले रंग के चांद की तस्वीरें और वीडियो
ये भी पढ़ें: 30 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में खूब चले लात-घूंसे; करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग…ये थी वजह
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
4 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
6 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
7 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
7 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
10 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
11 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
12 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
14 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines