---विज्ञापन---

Supermoon: अद्भुत नजारे कहां-कहां दिखे? देखें नीले रंग के चांद की तस्वीरें और वीडियो

Blue Moon Photos Videos Viral: 19 अगस्त की रात को रक्षाबंधन पर दिखे सुपरमून की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पूरी दुनिया में नीले रंग का चांद आसमान में चमकता नजर आया और आगे 3 और सुपरमून देखने को मिलेंगे।

---विज्ञापन---

Supermoon Photos Videos Viral: दुनिया के लिए सोमवार की रात बेहद खास रही। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों ने आसमान में सुपरमून देखा, जो मंगलवार सुबह भी नजर आया। इस मून को ब्लू मून, स्टरजियॉन मून भी कहा जाता है। यह चांद खुली आंखों से देखा गया। रात करीब 11 बजे के बाद सुपरमून दिखा और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में आसमान में नीले रंग का चांद चमकता देखा गया।

पिछले साल भी अगस्त महीने में 2 बार एक अगस्त और 30 अगस्त को सुपरमून देखा गया था। इस साल भी 4 बार सुपरमून देखा जा सकेगा। एक 19 अगस्त को देखा गया, अगला 18 सितंबर, 17 अक्टूबर और 15 नवंबर को देखा जाएगा। सुपरमून तब बनता है, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में भ्रमण करते हुए पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है। वह पूर्णिमा की रात होती है और चांद पृथ्वी से सिर्फ 363,300 किलोमीटर दूर होता है। इस दौरान चंद्रमा बहुत ज्यादा बड़ा और बहुत चमकीला दिखाई देता है।

---विज्ञापन---

 

क्या है और कैसे पड़ा नाम?

19 अगस्त की रात को दिखा सुपरमून स्टरजियॉन मून असल में एक विशाल मछली का नाम है, जो अमेरिका के ग्रेट लेक्स में इन दिनों में ही पाई जाती हैं। इस मछली के नाम पर ही इस सुपरमून का नाम स्टरजियॉन मून रखा गया। खगोलशास्त्र के अनुसार, एक सीजन में 4 पूर्णिमा की रात आती हैं। इन रातों को सुपरमून नजर आता है। तीसरी पूर्णिमा की रात को दिखने वाले चांद को स्टरजियॉन मून कहा जाता है। कई देशों में इसे ग्रेन वाइल्ड राइस मून भी कहा जाता है। गर्मी के सीजन का पहला सुपरमून 22 जून, दूसरा 21 जुलाई को दिखाई दिया था। तीसरा 19 अगस्त को नजर आया और चौथा 18 सितंबर को नजर आएगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2024 06:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola