क्‍या भारत में महंगा होगा कैब का सफर? Uber ने द‍िए ये 'संकेत'

Uber : इंडिया में उबर कैब चालकों का दावा है कि वर्तमान में प्रत्येक राइड पर 40 फीसदी तक का कमीशन कंपनी को चला जाता है। देश भर में करीब 25 लाख ड्राइवर उबर से जुड़े हुए हैं।

uber d
विज्ञापन

Uber raises charges: उबर ने अपने टैक्सी किराए में 10% की बढ़ोतरी की है। हालांकि कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि उसकी किस सेवा में इससे क्या फर्क पड़ेगा और इससे कितने फीसदी किराया बढ़ेगा। अभी ये बताया गया है कि यात्री को राइड में न्यूनतम किराए पर अब 10% चार्ज अधिक देना पड़ेगा। फिलहाल कंपनी ने किराए पर ये इजाफा केवल अफ्रीका में किया है। अनुमान है कि इसके बाद इंडिया में भी किराए में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

किराया बढ़ाने से पहले कंपनी ने किया ये काम 

कंपनी ने 20 अगस्त से अपने किराए में ये बढ़ोतरी की है। दरअसल, अफ्रीका में उबर ड्राइवर कई महीनों से हड़ताल पर हैं। हाल ही में ड्राइवरों ने अपनी मर्जी से रेट लागू करवाए थे। अब कंपनी ने ड्राइवरों के दबाव में न्यूनतम किराए पर 10% की वृद्धि की है। इस बारे में उबर के पूर्वी अफ्रीका के प्रमुख इमरान मंजी ने कहा कि हमने अपनी कैलकुलेशन पूरी कर ली है। हमें पहले कीमतों का विश्लेषण किया, डेटा देखा और उन ड्राइवरों से बात की जो प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सब करने के बाद हमने अपने रेट में इजाफा किया है।

छोटी दूरी के सफर में ड्राइवर को किया जा सकेगा कंपेंसेट

हालांकि कंपनी ने ये क्लीयर नहीं किया है कि इस बढ़ोतरी से उसकी किस सेवा में कितने पैसे अधिक देने पड़ेंगे। अभी केवल यह कहा गया है कि राइडर को कंपनी के न्यूनतम किराए (Chap Chap) पर 10 फीसदी अधिक पैसे देने होंगे। कंपनी के अनुसार इससे ड्राइवर को छोटी दूरी के सफर में कंपेंसेट किया जा सकेगा। बता दें अफ्रीका में उबर कैब के ड्राइवर महीनों से किराया बढ़ाने को लेकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडिया में कैब चालकों की ये परेशानी 

बता दें इंडिया में उबर कैब चालकों का दावा है कि वर्तमान में प्रत्येक राइड पर करीब 40 फीसदी तक का कमीशन  कंपनी को चला जाता है। ऐसे में उनके पास जो पैसा आता है वह पर्याप्त नहीं होता है। ड्राइवरों का कहना है कि उनकी समस्यों पर न ही सरकार ध्यान देती और न ही कंपनी। बताया जाता है कि पूरे देश में उबर से करीब 25 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ