UAE visa Ban inside story: संयुक्त अरब अमीरात ने अफ्रीका और एशिया के नौ देशों के नागरिकों के टूरिस्ट और वर्क वीजा पर टेंपरेरी रोक लगाई है. वैध वीज़ा वाले नागरिकों पर यह रोक लागू नहीं होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक सीक्रेट इमीग्रेशन सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा गया है कि यूएई ने कुछ देशों से नए वीज़ा आवेदनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इन देशों में अफ़ग़ानिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया, लेबनान, कैमरून, सूडान शामिल हैं. 2026 तक इन नौ देशों के निवासियों को संयुक्त अरब अमीरात में पर्यटक वीज़ा और वर्क परमिट के लिए आवेदन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. यह नीति अनिश्चित काल तक जारी रहेगी.
यूएई ने वीजा पर क्यों लगाया है बैन?
आधिकारिक तौर पर यूएई ने इस बैन को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया, लेकिन अनौपचारिक रिपोर्ट में इसके पीछे की वजह राष्ट्रीय सुरक्षा बताया गया है. UAE ने यह कदम security, public health और migration control को ध्यान में रखकर लिया गया है. यूएई ने पहले भी नेशनल सिक्योरिटी को लेकर ऐसे इंतजाम लागू किए हैं. इनमें डॉक्यूमेंट फ्रॉड, इलीगल रेसीडेंसी, पहचान संबंधी मुद्दों और झूठे दस्तावेज़ की वजह से ऐसे उपाय लागू किए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैध यूएई वीज़ा रखने वाले देशों के नागरिकों पर इसका असर नहीं होगा और उन्हें यूएई में रहने या काम करने का कानूनी अधिकार बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: पीएफ निकालना होगा आसान, सरकार के नए प्रस्ताव से 7 करोड़ PF धारकों को मिलेगा लाभ
भारतीयों को घबराने की जरूरत नहीं
भारतीय नागरिकों पर यूएई में कोई पाबंदी नहीं है. अगर आपके पास यूएसए, यूके या ईयू देशों का वेलिड रेसीडेंसी पासपोर्ट है तो आप यूएई में वीजा ऑन अराइवल हासिल कर सकते हैं. ग्रीन कार्ड या ईयू और यूके रेसीडेंसी कार्ड वाले भारतीय भी 14 दिन के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर सकते हैं. भारतीय सिटीजन फिलहाल पूरी तरह सेफ हैं, लेकिन प्रभावित देशों के नागरिकों को अस्थाई रोक का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा की योजना बनाने से पहले UAE की आधिकारिक एंबेसी के या consulate से latest information अवश्य लें.
यह भी पढ़ें: बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये, नवरात्र का बड़ा तोहफा देंगे मोदी
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
20 mins agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
30 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
45 mins agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने की सलाह
1 hr agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
8 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
18 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
20 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
22 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
23 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines