PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान शेख मोहम्मद ने प्रधानमंत्री को अपनी किताब ‘माई स्टोरी’ की एक प्रति भेंट की। इस किताब में उन्होंने अपना संदेश भी लिखा है। पीएम मोदी को लिखे व्यक्तिगत संदेश में यूएई के उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये पिछले 50 साल मूल्यवान अनुभवों और विचारों की यात्रा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरी कहानी पढ़कर मजा आएगा।
पीएम मोदी ने किताब मिलने पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में, कहा कि इसे मैं हमेशा याद रखूंगा! आज हमारी मुलाकात के दौरान यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मुझे अपनी किताब की एक प्रति और एक व्यक्तिगत संदेश दिया। आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरित होंगी। दुबई के विकास के प्रति उनका समर्पण और हमारे ग्रह के प्रति उनका दृष्टिकोण उत्कृष्ट है।
भारतीय प्रवासियों के योगदान की तारीफ
पीएम मोदी और यूएई के उपराष्ट्रपति अल मकतूम के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और शिक्षा सहित द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के महत्व पर जोर देते हुए भारत और यूएई के तेजी से बढ़ते आर्थिक और व्यापार संबंधों पर संतोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: PAK से अभिनंदन की वापसी से लेकर कतर में पूर्व नौसैनिकों की रिहाई तक, जानें भारत की टॉप 10 कूटनीतिक जीत
भारतीय प्रवासियों के योगदान की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी और अल मकतूम ने दुबई को व्यापार, सेवाओं और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने में भारतीय प्रवासियों के योगदान की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति दयालुता के लिए अल मकतूम को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर का भी स्वागत किया।
अस्पताल के लिए जमीन देने पर व्यक्त किया आभार
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने दुबई में भारतीय सामुदायिक अस्पताल के लिए जमीन देने के लिए प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद की गहरी सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। इस अस्पताल में भारतीय ब्लू-कॉलर श्रमिकों के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री ने अल मकतूम को भारत आने के लिए आमंत्रित भी किया।
पीएम मोदी ने वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन को किया संबोधित
पीएम मोदी यूएई के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर थे। यहां से वे कतर के लिए रवाना हो गए। यूएई की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन को भी संबोधित किया।
अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का कियाउद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने मंगलवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: भारत का श्रीलंका-मॉरीशस से ‘डिजिटल’ कनेक्शन, दोनों देशों में UPI लॉन्च होने पर क्या बोले PM मोदी?
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
4 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
11 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
12 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
14 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
23 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines