UAE Dubai Flood Videos Viral: दुनिया का सबसे मशहूर रेगिस्तान ‘दरिया’ बन गया है। बात हो रही है, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जहां बीते 2 दिन से इतनी भारी बारिश हो रही है कि दुबई में बाढ़ आ गई। अबूधाबी, कतर, बहरीन में भी हालात खराब हैं। दुबई शहर में तो समुद्र जैसा नजारा देखने को मिला। सड़कें, कारें, जहाज सब पानी में डूबे दिखे। एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, मॉल में पानी भर गया।
बारिश और बाढ़ ने ऐसा कहर मचाया है कि जैसा भारत में अकसर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड जैसे राज्यों में देखने को मिलता है। हाल इतना बेहाल हो गया है कि स्कूल, ऑफिस बंद करने पड़े। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ गईं। करीब 45 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, जबकि दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, लेकिन इस एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बंद करनी पड़ी।
24 घंटे में 120 मिलीमीटर पानी बरसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में 15 अप्रैल से ही बारिश हो रही है। 24 घंटे में 120 मिलीमीटर (4.75 इंच) से ज्यादा पानी बादलों ने बरसाया। यह इतनी बारिश है, जितनी सालभर में होनी चाहिए, लेकिन इतना पानी 24 घंटे में ही बरस गया। दुबई के मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार, खाड़ी देशों में मौसम बदलने की वजह से ऐसे हालात बने। भारी बारिश होने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। मौसम विभाग ने देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की ओर से बसों और जहाजों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों को अलर्ट रहने के निर्देश हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर दुबई से नहीं आई है, लेकिन हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में नुकसान काफी हुआ है। पूरी दुनिया दुबई का हाल देखकर हैरान है।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines