हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंग्लैंड के एयरपोर्ट पर आपस में टकरा गए 2 प्लेन, एक में सवार थे 121 यात्री; फिर क्या हुआ

Planes Collided At Heathrow Airport: इंग्लैंड के हीथ्रो एयरपोर्ट पर दो विमानों के टकराने की खबर आई है। इनमें से एक विमान में 121 यात्री सवार थे जबकि दूसरा खाली था। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है केवल विमानों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

2 Planes Collided At Heathrow Airport : इंग्लैंड के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया जब 121 यात्रियों को लेकर जा रहा ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान दूसरे विमान से टकरा गया। दूसरा विमान वर्जिन अटलांटिक का था जो टक्कर के समय खाली था। गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची। रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में दोनों विमानों के विंग्स को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक वर्जिन अटलांटिक के बोइंग 787-9 विमान को टर्मिनल 3 से एयरफील्ड के दूसरे हिस्से में जाया जा रहा था जब यह घटना हुई। इस विमान ने कुछ समय पहले ही लैंडिंग की थी, इसलिए इसमें कोई यात्री या क्रू मेंबर नहीं था। वहीं, ब्रिटिश एयरवेज के घाना जा रहे विमान के यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के कामकाज पर असर नहीं पड़ा

मामले की जांच की शुरुआत कर दी गई है। हीथ्रो एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा है कि आपात सेवाओं और एयरलाइन पार्टनर्स के साथ मिलकर इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी यात्री को चोट पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है। इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। बता दें कि इस हादसे के बाद दोनों विमानों के मेनटेनेंस को लेकर पड़ताल हो रही है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का मुकेश अंबानी है ये शख्स, देता है सबसे ज्यादा टैक्स 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 130 लोगों को लेकर जा रही नाव डूबी, 90 से ज्यादा लोगों की मौत

ये भी पढ़ें: इस देश में लगाया गया आपातकाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola