Blast In Kabul: काबुल में 24 घंटे में दो धमाकों में 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: काबुल में पिछले 24 घंटों में हुए दो धमाकों में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शनिवार शाम को काबुल के पोल-ए-सुखता इलाके में हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोटकों को सड़क के किनारे एक बर्तन में रखा गया था। इससे पहले शुक्रवार को सर-ए करेज इलाके में हुए बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 लोग घायल हो गए थे।
शुक्रवार को बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज इलाके में हुआ था। शुरुआती रिपोर्ट में दो लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ घायलों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी सगंठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली थी। IS का दावा था कि धमाके में 20 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर घटनास्थल के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए थे। वीडियो में लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
इससे एक हफ्ते पहले काबुल के काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मैच के दौरान एक आत्मघाती हमला हुआ था। लाइव मैच के दौरान हुए धमाके से दर्शकों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.