एलन मस्क के कमान संभालते ही खुश हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- Twitter अब समझदार और सुरक्षित हाथों में है
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एलन मस्क की जमकर तारीफ की है। एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालते ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं खुश हूं कि ट्विटर अब समझदार और सुरक्षित हाथों में है। हालांकि उन्होंने ट्विटर से दोबारा जुड़ने से इनकार कर दिया।
उधर, मस्क ने संकेत दिया है कि वे ट्रम्प के ट्विटर प्रतिबंध को हटा देंगे, जो यूएस कैपिटल पर 2021 के हमले के मद्देनजर लगाया गया था। ट्रम्प ने बताया कि वह मस्क को पसंद करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि ट्विटर अब सुरक्षित हाथों में है।
"खुश हूं कि Twitter अब समझदार और सुरक्षित हाथों में है"
◆ एलन मस्क के कमान संभालते ही गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप
◆ ट्रंप को 6 जनवरी 2021 को US कैपिटल पर हुए हमले के बाद ट्विटर ने प्रतिबंध कर दिया था@elonmusk #DonaldTrump pic.twitter.com/dH5JONRb03
— News24 (@news24tvchannel) October 29, 2022
बता दें कि इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकांउट पर बैन लगाने का फैसला मूर्खता वाला था। उन्होंने कहा कि किसी अकाउंट पर बैन के लिए ठोस कारणों का होना जरूरी है। इसके अलावा मस्क ने ये भी कहा था कि ट्विटर की कमान संभालते ही मैं डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल कर दूंगा।
मस्क के इस बयान के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भले ही ट्विटर अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया जाए, बैन हटा दिया जाए लेकिन में वापसी नहीं करुंगा। उन्होंने कहा था कि वे अपनी बातों को रखने के लिए अपने Truth Social का ही इस्तेमाल करेंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: