Turkey Earthquake: तुर्की में दो ताजा भूकंप के झटकों के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) और अमेरिका मदद को आगे आया है। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने कहा है कि वे तुर्की को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सोमवार को तुर्की में भूकंप के दो झटके लगे थे।
गुटेरस ने एक ट्वीट में कहा कि मेरे विचार अभी भी तुर्की और सीरिया के लोगों के साथ हैं, क्योंकि वे आज शाम (20 फरवरी) क्षेत्र में आने वाले नए भूकंपों के प्रभाव का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की टीमें जमीन पर स्थिति का आकलन कर रही हैं और हम आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए –UPI-PayNow Linkage: पीएम मोदी बोले- ये कनेक्टिविटी दोनों देशों के लोगों के लिए गिफ्ट है
अमेरिका बोला- हम तुर्की के साथ खड़े हैं
गुटेरस से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भी कहा था कि वे तुर्की को पूर्ण समर्थन देने के लिए तैयार हैं। सुलिवन ने ट्विटर पर लिखा, “तुर्की और सीरिया में पहले से ही तबाह हुए क्षेत्रों में भूकंप के प्रभाव की खबरों से हम बहुत चिंतित हैं। अमेरिका अपना पूरा समर्थन देना जारी रखेगा।”
ताजा भूकंप से 3 लोगों की मौत, 213 घायल
तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने कहा कि सोमवार की शाम को दो भूकंपों ने तुर्की के हैटे प्रांत को झकझोर कर रख दिया और तीन लोगों की मौत हो गई और 213 घायल हो गए। तुर्की की अनादोलु एजेंसी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 20.04 बजे पहला भूंकप का झटका लगा, जिसकी तीव्रता 6.4 थी। इसके बाद 5.8 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप तीन मिनट बाद आया।
पहला भूकंप 16.7 किलोमीटर (10.4 मील) की गहराई में आया था, जबकि दूसरा 7 किमी (4.3 मील) की गहराई पर था। दोनों को आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दो हफ्ते पहले आए भूकंप का केंद्र हैटे से 100 किलोमीटर दूर कहमनमारस में थे, लेकिन हैटे में भारी नुकसान हुआ था।
और पढ़िए –Breaking: तुर्की में फिर आया भूकंप, तीव्रता 6.4 मापी गई
तुर्की के उपराष्ट्रपति ने की ये अपील
तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओकटे ने क्षेत्र के नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने का आह्वान किया है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से बचने वाले लाखों लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 hr agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
2 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
14 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
18 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines