Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए भूकंप से अब तक 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की और सीरिया की मदद के लिए भारत समेत कई देशों की ओर से मदद भेजी गई है। भारत में मौजूद तुर्की के राजदूत ने भूकंप के बाद मिल रही मदद के लिए भारत सरकार की जमकर तारीफ की है।
भारत में मौजूद तुर्की के राजदूत ने फिरत सुनेल ने कहा कि हम वास्तव में भारत की ओर से मिल रही मदद की सराहना करते हैं। पहले 48-72 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं और भारतीय बचाव दल मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने उपकरणों के साथ बचाव और खोज दलों को लेकर तुर्की में विमान भेजे हैं। विमान आज सुबह अदाना पहुंचा। साथ ही एक दूसरा विमान भी तुर्की गया है जो शाम को वहां पहुंच जाएगा।
सुनेल बोले- दोस्त करते हैं एक दूसरे की मदद
तुर्की के राजदूत ने कहा कि भूकंप के बाद शुरुआती घंटों में हमें विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ खोज और बचाव दल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे वक्त में भूकंप के कुछ घंटों बाद ही भारत की ओर से तुर्की को दी गई मदद की हम सराहना करते हैं। हम दोस्त के लिए ‘दोस्त’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कहूंगा कि जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। दोस्त ही एक-दूसरे की मदद करते हैं।
और पढ़िए –Turkey Syria Earthquake Updates: भूकंप से अब तक 8000 से अधिक लोगों की मौत, मलबे के पहाड़ उगल रहे लाश
राजदूत सुनेल बोले- ये एक बड़ी आपदा है
तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने कहा कि सोमवार सुबह 7.7 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ घंटों के बाद दोबारा 7.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया। भूकंप से तुर्की को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हजारों लोगों की जानें गईं हैं जबकि लाखों करोड़ रुपए के संरचना को भी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्वी तुर्की में 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी आपदा है। भूकंप से 21,103 लोग घायल हुए हैं जबकि करीब 6000 इमारतें पूरी तरह से गिर गईं हैं। वहीं, देश के तीन बड़े एयरपोर्ट भी ध्वस्त हो गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
41 mins agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
3 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
6 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
6 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
8 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
9 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
12 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
13 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines