Turkey Coal Mine Blast: तुर्की की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 25 लोगों की मौत, दर्जनों फंसे

Turkey coal mine blast
विज्ञापन

Turkey Coal Mine Blast: तुर्की के उत्तरी बार्टिन प्रांत के एक कोयला खदान में जोरदार धमाका हुआ है। विस्फोट में में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। धमाका शुक्रवार को काला सागर तट पर अमासरा स्थित प्लांट में हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि 11 लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। विस्फोट के समय खदान में करीब 110 लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज़ ने बताया कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिला है कि विस्फोट संभवतः फायरएम्प-कोयला खदानों में पाए जाने वाली ज्वलनशील गैसों के चलते हुआ है।

विस्फोट के कारणों की जानकारी नहीं

बार्टिन गवर्नर के कार्यालय ने कहा कि विस्फोट खदान के एंट्री गेट से 300 मीटर (985 फीट) नीचे हुआ। यह खदान राज्य के स्वामित्व वाली तुर्की हार्ड कोल एंटरप्राइजेज की है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच शुरू की जाएगी। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के शनिवार को दुर्घटनास्थल पर जाने की उम्मीद थी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “हमारी उम्मीद है कि जानमाल का नुकसान और नहीं बढ़ेगा, खदान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा और हमारी सारी कोशिशें इसी दिशा में हैं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ