Herat: अगस्त 2021 से अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान अपने अजीबो-गरीब फरमान की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। अगस्त 2021 में सत्ता संभालने के बाद से ही अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ताजा फरमान तालिबान ने 10 अप्रैल को जारी किया। आदेश के अनुसार हेरात प्रांत के हरे-भरे बगीचों में परिवारों और महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।
तालिबान सरकार ने यह फैसला मौलवियों की तरफ से की जाने वाली शिकायतों के बाद लिया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के हिजाब नहीं पहनने के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह प्रतिबंध केवल हेरात प्रांत के हरे-भरे स्थानों वाले रेस्तरां पर लागू है।
और पढ़िए – Afghanistan Cold Wave: अफगानिस्तान में जानलेवा ठंड का कहर, अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत
मौलवियों की शिकायत के बाद उठाया यह कदम
हेरात में उप मंत्रालय और सदाचार निदेशालय के एक उप अधिकारी बाज मोहम्मद नजीर ने कहा कि सभी रेस्तरां परिवारों और महिलाओं के लिए प्रतिबंधित नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह आदेश केवल हरे-भरे क्षेत्रों वाले रेस्तरां पर लागू होता है, जैसे पार्क, जहां पुरुष और महिलाएं मिल सकते हैं, मौलवियों और आम लोगों की शिकायतों के बाद हमने यह सीमा तय की।
और पढ़िए – रेस्टोरेंट में खाने की खराब क्वालिटी से हैं परेशान, जापान के इस रेस्टोरेंट में पकाने को खुद पकड़कर देनी होती है मछली
तालिबान पहले भी लगा चुका है बैन
इससे पहले भी तालिबान की ओर से महिलाओं पर कई तरह के बैन लगाए गए हैए अब ये रेस्तरां वाला बैन नया है इससे पहले तालिबान ने लड़कियों को छठी कक्षा से आगे की कक्षाओं और यूनिवर्सिटी में महिलाओं की पढ़ाई पर रोक लगा दी है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 hr agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
19 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
21 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
22 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines