---विज्ञापन---

रेस्टोरेंट में खाने की खराब क्वालिटी से हैं परेशान, जापान के इस रेस्टोरेंट में पकाने को खुद पकड़कर देनी होती है मछली

टोक्यो: रेस्टोरेंट में अकसर खाने की क्वालिटी को लेकर लोग शिकायत करते हैं। ऐसे में जापान के एक रेस्टोरेंट ने इसका नायाब तरीका खोज निकाला है। यहां आपको जो डिश खानी है उसके लिए मछली खुद पकड़कर देनी होगी। इसके लिए भी आपको रेस्टोरेंट के बाहर नहीं जाना। View this post on Instagram A post […]

---विज्ञापन---

टोक्यो: रेस्टोरेंट में अकसर खाने की क्वालिटी को लेकर लोग शिकायत करते हैं। ऐसे में जापान के एक रेस्टोरेंट ने इसका नायाब तरीका खोज निकाला है। यहां आपको जो डिश खानी है उसके लिए मछली खुद पकड़कर देनी होगी। इसके लिए भी आपको रेस्टोरेंट के बाहर नहीं जाना।

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। हंगरी बाय नेचर नामक इंस्टा हैंडल ने इसे सोशल मीडिया पर डाला है। इसे अब तक कुल करीब 322038 से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट में आर्टिफिशियल तालाब, बोट और कांटे आदि सभी सामान की व्यवस्था है।

मछली कांटे में फंसने पर सेलिब्रेशन

जानकारी के अनुसार जापान क इस रेस्टोरेंट में आने पर पहली आपको जो मील लेना है उसके अनुसार आर्टिफिशियल तालाब से कांटा डालकर खुद मछली पकड़नी होती है। जब आपके कांटे में मछली फंस जाती है तो रेस्टोरेट में बेल बजाकर इस बात को सेलिब्रेट किया जाता है।  मछली पकड़ने के बाद उस मछली को आप शेफ को देते हैं। शेफ आपकी पसंदीदा डिश आपको तैयार कर पेरोसता है। इसके बाद अपने अनुभव के बारे में आप फिडबैक दें।

---विज्ञापन---

जापान की यह डिश फेमस

जापानी भोजन विशेष रूप से सुशी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा पारंपरिक जापानी भोजन टेम्पुरा भी काफी फेमस जापानी डिश है। इसमें सब्जियां, अंडे और आटे में पकी हुई इसकी कुरकुरी बनावट होती है। इसके अलावा सशिमी, सुकियाकी, सोबा, उडोन और ओकोनोमियाकी कुछ अन्य जापानी प्रामाणिक व्यंजन हैं। जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

 

First published on: Oct 31, 2022 07:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola