Pakistan suicide bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक आत्मघाती हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमला मीर अली के खादी मार्केट में हुआ। घायलों में 12 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ। जब एक कार ने पाकिस्तानी सेना की बम निरोधक गाड़ी को टक्कर मार दी। हमले के समय गाड़ी बम निरोधक ड्यूटी पर थी। हमले की जिम्मेदारी टीटीपी के उसूद-उल-हर्ब गुट ने ली है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि एक हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को काफिले में घुसा दिया। इस आत्मघाती हमले में 10 सैन्यकर्मी, 13 सैनिक और 19 नागरिक घायल हुए हैं। हमले में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ेंः 191 शवों की ‘गवाही’ ने पति-पत्नी को भेजा जेल, पढ़ें फर्जी अंतिम संस्कार और नकली अस्थियों की कहानी
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी
खैबर पख्तूनख्वा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के कारण दो घरों की छत गिर गई है, जिसमें 6 बच्चे घायल हुए हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में आतंकी हमले की घटनाएं बढ़ गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने टीटीपी से संबंध रखने वाले 10 संदिग्ध आतंकियों को ढेर किया है।
बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों आतंरिक हालात ठीक नहीं है। एक ओर बलोच लिबरेशन आर्मी के विद्रोही लगातार पाकिस्तान की आर्मी को निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर टीटीपी जैसे आतंकी संगठन भी उसकी नाक में दम किए हुए हैं। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक के अनुसार आतंकवाद से जुड़ी मौतों में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘खोमेनेई की बेइज्जती न करें ट्रंप, अपनी ताकत दिखा देंगे’, US प्रेसिडेंट पर ईरान के विदेश मंत्री का पलटवार
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
22 mins agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 hr agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 hr agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
2 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
7 hrs agoLIVE: वाइब्रेंट गुजरात 2027 के तहत जयपुर के रोड शो में निवेशकों का उत्साह
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines