जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता लगभग 7.5 मापी गई है. ये भूकंप देश के उत्तर-पूर्वी तट के पास समुद्र में आया, जिसके बाद तुरंत सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जिससे इसके असर को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है. खतरनाक भूकंप के बाद सुनामी की लहरें भी तटों से टकराई हैं. जेएमए ने इवाते, ओमोरी और होक्काइडो के लिए 3 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद हचिनोहे बंदरगाह से जहाज सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए और हजारों लोगों को सुरक्षित ऊंचाइयों पर जाने का निर्देश दिया गया है.
अलर्ट पर सरकार
सरकार ने तुरंत आपातकालीन कदम उठाते हुए प्रभावित इलाकों-जैसे इवाते, आओमोरी और होक्काइडो में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने भी लोगों से अपील की है कि वो बिना देरी के ऊंचे इलाकों या राहत शिविरों की ओर जाएं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई जगहों पर लोग खड़े तक नहीं रह पाए. जापान की भूकंपीय तीव्रता मापने के सिस्टम में इसे ‘अपर 5’ लेवल का झटका माना गया है, जो काफी खतरनाक श्रेणी में आता है.
बुलेट ट्रेनें बंद
सुरक्षा के लिहाज से कई महत्वपूर्ण सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. खासकर बुलेट ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया ताकि किसी तरह का हादसा न हो. टीवी चैनलों पर लगातार अलर्ट मैसेज टेलीकास्ट किए जा रहे हैं और लोगों को बार-बार सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ बंदरगाहों पर जहाजों को समुद्र में दूर ले जाया गया ताकि सुनामी आने से नुकसान कम हो सके. हालांकि, फिलहाल बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है.
ये भी पढ़ें: जमीन में कितनी गहरी है बुर्ज खलीफा की नींव, 7.0 तीव्रता वाला भूकंप भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता इसका
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
28 mins agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 hr agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
4 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
11 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
23 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines