Trump statement on Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने खुलासा करते हुए कहा कि हाल ही में पुतिन ने उनसे संपर्क किया और इजराइल-ईरान संकट पर मध्यस्थता की पेशकश की। इस पर ट्रंप ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पहले अपना रूस-यूक्रेन मसला सुलझाओ, बाद में मिडल ईस्ट की चिंता करना। ट्रप ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध बेवकूफी भरा है। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो कभी नहीं होता। पुतिन ऐसा करने की हिम्मत नहीं करते। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि मैंने पुतिन से बात की है। उसने मुझसे कहा कि वह इजराइल और ईरान के मसले पर मध्यस्थता करना चाहता है।
यूक्रेन में मारे गए लोगों की संख्या छिपाई जा रही
ट्रंप ने पुतिन से कहा कि एक काम करो, पहले अपना मसला सुलझाओ फिर बाकी दुनिया की फिक्र करना। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह दावा किया कि यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों की असली संख्या अब छिपाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहां पर एक बिल्डिंग गिरती है और कहा जाता है कि कोई घायल नहीं हुआ।
बता दें कि पुतिन ने बुधवार को इजराइल-ईरान संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश की थी। समाचार एजेंसियों के अनुसार एक गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि यह एक नाजुक मुद्दा है। इसके लिए मैंने ईरान-इजराइल और अमेरिका को प्रस्ताव दिया है।
ये भी पढ़ेंः US Student Visa को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से किन देशों को होगा फायदा?
वीकेंड पर हमला कर सकता है अमेरिका
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर हमला कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ बड़े अधिकारी हमले की योजना बना रहे हैं। इसके बाद ट्रंप के आदेश के साथ ही अमेरिका ईरान पर हमला कर देगा।
इजराइल ने ईरान के शहरों को खाली करने की चेतावनी दी है। इसमें अराक और खोंडब शामिल है। खोंडब में शहर के पास हेवी वाटर न्यूक्लियर रिएक्टर है, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम का अहम हिस्सा भी है।
ये भी पढ़ेंः ‘इस्लामिक शासन का अंत हो…’, खामेनेई के परिवार में बगावत, भतीजे ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
53 mins ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
5 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
6 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
8 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
12 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
13 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
15 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
1 day agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines