News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Khamenei nephew statement: ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष शुरू हुए 6 पूरे हो चुके हैं। आज सातवां दिन है। इस बीच युद्ध में अमेरिकी दखल बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने सेनाओं को अटैक की प्लानिंग करने का आदेश दिया है। इस बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के भतीजे महमूद मोरदखानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं युद्ध के पक्ष में नहीं हूं। इस्लामिक गणराज्य का अंत ही शांति का एकमात्र रास्ता है।
मोरदखानी ने कहा कि जो भी इस शासन को मिटा सके वो जरूरी है। मोरदखानी 1986 में ईरान छोड़ चुके हैं। वे अपने चाचा खामेनेई के शासन के कटु आलोचक रहे हैं। मोरदखानी ने रॉयटर्स को दिए अपने बयान में कहा कि इजराइल से सैन्य टकराव दुर्भाग्पूर्ण है। ऐसी व्यवस्था अपरिहार्य है जो न झुकना पसंद करती है और न बदलना। खामेनेई के भतीजे ने कहा कि ये यहां तक पहुंच गया लेकिन क्या खामेनेई की मौत से सब कुछ ठीक हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब, ट्रंप की दोहरी नीति पर पेंटागन अधिकारी ने कही बड़ी बात
ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण मोरदखानी अपने समर्थकों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उनका मानना है कि लेकिन कई लोग हैं जो खानेमेई के शासन की कमजोरी के संकेत देखकर खुश हैं। जितनी जल्दी ये खत्म होगा अच्छा होगा। उन्होने कहा कि ये बेकार हार होगी मेरा ये मानना है कि ये शासन बदला जरूर लेगा।
बता दें कि अमेरिका ने जंग में एंट्री को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। अब सेना को ट्रंप के आदेश का इंतजार है। उधर ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश कभी भी परमाणु हथियारों का पक्षधर नहीं रहा है। वे केवल आत्मरक्षा के अधिकार के तहत इजराइल के शासन को निशाना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकी हमले की आहट के बीच बदले ईरान के सुर, विदेश मंत्री बोले- ‘परमाणु हथियार के लिए कभी कोशिश नहीं की’
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।