हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अगर US हमला करता है तो ईरान कितना तैयार? जानें, कहां छिपा रखे हैं परमाणु हथियार?

Iran News: ईरान में जारी प्रदर्शन के बीच अमेरिका लगातार उसे धमकी दे रहा है. ईरान भी जवाब में ये कह रहा है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो वो चुप नहीं बैठेंगे. तो क्या ईरान के पास पहले से ही प्लान-B तैयार है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

विज्ञापन
Credit: Social Media

ईरान में सड़कों पर बवाल जारी है. खामेनेई सरकार के खिलाफ जनसैलाब उमड़ रहा है. लोग लगातार ये मांग कर रहे हैं कि खामेनेई को सत्ता से हटा दिया जाए. अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका लगातार ईरान को चेतावनी दे रहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रहा अत्याचार नहीं रुका तो वो खामेनेई शासन को नहीं बख्शेगा. ऐसे में मौलाना सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. वो बारबार कह रहे हैं कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान उसे मुंहतोड़ जवाब देगा. अब सवाल ये उठता है कि ईरान किस बात पर उछल रहा है, क्या उसने युद्ध के लिए कोई सीक्रेट प्लानिंग कर रखी है, क्या उसके पास इतने असरदार हथियार हैं कि वो अमेरिका को जवाब दे सके. चलिए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘खामेनेई विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी पर चढ़ाया तो भुगतना होगा भयानक अंजाम’, ट्रंप की ईरान को धमकी

हमले के लिए कितना तैयार है ईरान?

अमेरिका से मिल रही धमकियों के बीच ये दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अपने परमाणु हथियार कर लिए हैं और उन्हें एक सीक्रेट जगह पर छिपा रखा है. जून 2025 में अमेरिका ने ईरान के नतांज और फोर्डो पर हमला कर उसके न्यूक्लियर सेटअप को नष्ट कर दिया था. इसके बाद ईरान अलर्ट हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने नतांज के पुराने न्यूक्लियर ठिकाने के पास पिकाक्स माउंटेन के अंदर एक बड़ा अंडरग्राउंड शहर बनाया है. कहा जा रहा है कि ये फॉर्डो से भी गहरा है. जानकारी के मुताबिक ये शहर जमीन से 80 से 100 मीटर नीचे है.

विज्ञापन

क्या है ईरान का प्लान-B?

चर्चा ये भी है कि ईरान ने अपने पुराने परमाणु हथियार सेंटर तालेघन के पास ही तालेघन 2 लगभग तैयार कर लिया है. इसे एक ताबूत का आकार दिया गया है, जिसे भेदना काफी मुश्किल होगा. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने जब जून 2025 में ईरान पर हमला किया था तो ईरान को पहले से ही इसकी भनक लग गई थी. ये सीक्रेट जानकारी मिलते ही ईरान ने अपना कीमती यूरेनियम का स्टॉक फॉर्डो से निकालकर गुप्त सुरंगों में छिपा दिया था. अमेरिका को लगा कि वो ईरान का परमाणु सेटअप पूरी तरह तबाह कर चुका है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ईरान के पास अभी भी अमेरिका से निपटने के लिए प्लान बी तैयार है.

ये भी पढ़ें: ईरान बनेगा नया ‘बैटल ग्राउंड’? प्रदर्शनकारियों से ट्रंप ने कहा- ‘मदद आ रही है’, तो रूस ने दी धमकी- दखल दिया तो चुप नहीं बैठेंगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola