'खामेनेई विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी पर चढ़ाया तो भुगतना होगा भयानक अंजाम', ट्रंप की ईरान को धमकी

Irfan Sultani Execution: ईरान में अली खामेनेई के विरोधियों को फांसी पर चढ़ाया जा रहा है. आज भी 26 साल के एक युवक इरफान को सजा-ए-मौत दी जा सकती है, लेकिन इससे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दे दी है.

Irfan Sultani

Irfan Sultani

विज्ञापन

Trump Warning Over Irfan Execution: ईरान ने अगर आज अली खामेनेई के विरोधी 26 साल के इरफान सोलंकी को सजा-ए-मौत दी तो ईरान को भयानक अंजाम भुगतना होगा. यह चेतावनी ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. ईरान सरकार ने खोमेनेई का विरोध करने वाले लोगों को फांसी पर चढ़ाने का फरमान सुनाया है. कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके फांसी पर चढ़ा दिया गया है, जिसके शव काले रंग के लिफाफों में लिपटे मुर्दाघरों में कतारों में लगे हुए हैं, लेकिन आज इरफान सोलंकी को फांसी दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ईरान बनेगा नया ‘बैटल ग्राउंड’? प्रदर्शनकारियों से ट्रंप ने कहा- ‘मदद आ रही है’, तो रूस ने दी धमकी- दखल दिया तो चुप नहीं बैठेंगे

विज्ञापन

बिना कोर्ट-दलील के सुनाई फांसी की सजा

बता दें कि इरफान सुल्तानी को गत 8 जनवरी को तेहराज के कराज इलाके से गिरफ्तार किया गया था. उस पर अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है, लेकिन इरफान को अपने पक्ष में कुछ कहने नहीं दिया गया. न वकील से मिलने दिया गया और न ही कोई सफाई पेश करने दी गई, सीधे फांसी की सजा सुना दी गई. 11 जनवरी को परिवार से भी उसे सिर्फ 10 मिनट के लिए मिलने दिया गया. इरफान की बहन वकील है, लेकिन उसे भी इरफान का पक्ष रखने नहीं दिया गया. परिवार ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से इंसाफ की गुहार लगाई है.

ट्रंप ने ईरान के लोगों को किया प्रोत्साहित

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों को विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान की सरकार जनता की आवाज को दबा नहीं सकती. मदद रास्ते में है, आप लोग अपने हक की लड़ाई लड़ते रहिए. ईरान में संचार व्यवस्था जल्दी बहाल हो जाएगी. एलन मस्क की स्पेसएक्स ने ईरान में मुफ्त स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस देने का ऑफर दिया है. जिसके तहत ईरान के लोगों को मोबाइल और इंटरनेट सर्विस मुहैया कराई जाएगी. ईरान की जनता खामेनेई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखे.

विज्ञापन

ईरान में मृतकों की संख्या पहुंची 2571

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, 14 जनवरी की सुबह तक ईरान में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 2571 हो गई है. नॉर्वे स्थित गैर सरकारी संगठन ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) ने 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी के फांसी दिए जाने का मामला इंटरनेशनल लेवल पर उठाया है. व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी से गुप्त रूप से मुलाकात कर चुके हैं और दोनों के बीच ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ