'इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा', ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा

Trump Tariffs: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ लागू हो गया है। अब भारत को अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत का खुलासा किया है।

Donald Trump | PM Modi | Trump Tariffs

भारत ने 50 प्रतिशत टैरिफ को अन्यायपूर्ण और अनुचित करार दिया है।

Trump Tariffs Row Update: भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी PM मोदी से क्या बात हुई थी? राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि PM मोदी से उनकी फोन पर बात हुई थी और दोनों के बीच पाकिस्तान से तनाव, युद्ध, टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर बात की थी।

ट्रंप ने PM मोदी ने दी थी यह चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए कहा था कि बेहद शानदार इंसान से बात कर रहा हूं। भारतीय प्रधानमंत्री से बात कर रहा हूं। फिर उनसे पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है? पाकिस्तान के साथ ट्रेड डील और युद्ध को लेकर बात कर रहा हूं। दोनों के बीच जबरदस्त नफरत थी, जो काफी समय से चल रही है। लंबे समय से चली आ रही वजूद की लड़ाई थी, जिसका शायद कभी अंत ही न हो।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि मैंने PM मोदी से कहा कि मैं आपके साथ कोई ट्रेड डील नहीं करना चाहता, लेकिन आप दोनों परमाणु युद्ध में उलझ जाएंगे। कल फिर फोन करना, लेकिन आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, वरना इतने ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा कि सिर घूम जाएगा। इसके बाद 5 घंटे के अंदर युद्ध खत्म हो गया और मैंने ऐसा होने दिया, लेकिन अब हम बैठकर बात कर सकते हैं। विचार-विमर्श करके किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं।

टैरिफ को लेकर भारत का कड़ा रुख

बता दें कि भारत पर आज से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है, जिसे लेकर भारत ने भी कड़ा रुख अपनाया हुआ है। अमेरिका को निर्यात की जाने वाली चीजों पर भारत को अब 50 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। बीते दिन अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था। अमेरिका ने एक अगस्त 2025 को भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसके बाद 6 अगस्त 2025 को अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ दिया।

PM मोदी बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

भारत ने अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण बताया है। साथ ही अमेरिका के आर्थिक दबाव के आगे न झुकने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी टैरिफ लगने के बाद कई मौकों पर कह चुके हैं कि भारत न कभी झुका है और न ही झुकेगा। अमेरिका चाहे जितना मर्जी दबाव बना ले, लेकिन भारत हार नहीं मानेगा और टैरिफ से बचने का कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लेगा। अमेरिका ने रूस पर दबाव डालने के लिए भारत पर दबावा डाला है।

टैरिफ से निपटने के लिए तैयार है भारत

बता दें कि टैरिफ से निपटने के लिए भारत तैयार है। टैरिफ का कूटनीतिक विरोध करने, जवाबी टैरिफ लगाने, निर्यात के लिए नए बाजार तलाशने, घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रूस के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखने की रणनीति भारत अपनाएगा। केंद्र सरकार का फोकस आत्मनिर्भर भारत, नए और अलग-अलग बिजनेस पार्टनर्स और टैक्स सुधारों पर रहेगा, ताकि 50 प्रतिशत टैरिफ के प्रभाव को कम किया जा सके। भारतीय अर्थव्यवस्था टैरिफ जैसी चुनौती से उबरने में सक्षम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ