Trump Tariffs: ट्रंप वापस लेंगे भारत पर लगे टैरिफ का फैसला? पुतिन से मुलाकात से पहले ट्रंप बोले- हर बात का असर होता है

Trump Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति की मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात जंग रोकने को लेकर की जा रही है। इस पर एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनको लगता है कि पुतिन शांति समझौते पर साइन नहीं करेंगे, लेकिन ट्रंप के सुर फिर से बदल गए हैं।

Trump Tariffs India-US relations

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Trump Tariffs: दुनिया में शांति कायम करने का दावा करने वाले अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने से रोकने के लिए कई बार धमकियां दी हैं। इसके बाद उन्होंने भारत पर टैरिफ भी डबल कर दिया। पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर कई सवाल उठ रहे हैं कि ट्रंप भारत पर ही इतना दबाव क्यों बना रहा है, जबकि चीन भी तेल खरीद रहा है फिर उस पर ऐसा दबाव क्यों नहीं है? इस मामले पर रूस में अलग तरह से बहस की जा रही है।

रूस की सुरक्षा परिषद में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य का रिएक्शन इस पर सामने आया, जिसमें उन्होंने इसे ट्रंप की रणनीति का हिस्सा बताया। इसके अलावा, आज ट्रंप और पुतिन की जो मुलाकात होने जा रही है उसको लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति को उम्मीदें नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए ट्रंप की सख्ती क्यों?

भारत-अमेरिका के बीच पिछले दिनों में बयानबाजी देखने को मिली। एक तरफ ट्रंप पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर कराने का दावा करते आ रहे हैं। दूसरी तरफ भारत ट्रंप के दावों को खारिज करता आया है। इस मामले पर रूस की मीडिया में भी चर्चा हो रही है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सुरक्षा परिषद में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य एंड्रयू सुशेनत्सोव ने इस मामले पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘भारत बड़े देशों में से एक है, जो तेजी से विकास कर रहा है। वहीं, अमेरिका उसको चीन के मामले में रणनीतिक साझेदार समझता है।’

ये अमेरिकी की रणनीति है- एंड्रयू

एंड्रयू ने आगे कहा कि ‘अमेरिका चाहता है कि भारत उसके नेतृत्व को मानकर स्वतंत्र विदेश नीति का जो आग्रह है उसको छोड़ दे। अमेरिका ये नहीं जानता है कि इस तरीके से उसकी ये चाल कामयाब नहीं होगी। आने वाले समय में ट्रंप को भारत पर दबाव डालना बंद करना पड़ेगा। एंड्रयू ने कहा कि ‘यह इस तरह से किसी देश पर दबाव बनाना अमेरिका पहले से करता आया है। जब वह अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाता है, तो वह खुद ही जीत मान लेता है और पीछे हट जाता है। वह अपने फैसलों को भी बदल देता है।

विज्ञापन

पुतिन से बनेगी सीजफायर पर बात?

पिछले दिनों ट्रंप ने कहा था कि उनको नहीं लगता है कि अलास्का में मीटिंग में समझौते पर बात बन पाएगी। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि अगर पुतिन बात नहीं मानते हैं तो उनको इसके परिणाम भुगतने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मुलाकात से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि पुतिन सौदा करने के लिए तैयार हैं।’ ट्रंप ने रूस पर पाबंदी लगाने की धमकियों पर कहा कि ‘हर चीज का असर होता है। उन्हें ये समझौता करना ही होगा, हम इस बात को जल्दी ही समझ जाएंगे।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ