'डरे नहीं… ट्रंप के टैरिफ पर डटा रहे भारत', पुतिन से मुलाकात का अमेरिका से रिश्तों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

India-America Relations: पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में थोड़ी खटास देखने को मिली है। भारत को ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, जिसके बाद इसमें बढ़ोतरी कर दी गई। अब ट्रंप पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। इस पर विश्लेषक माइकल कुगेलमैन का बयान सामने आया है।

India-America Relation

Photo Credit- X

विज्ञापन

India-America Relations: अमेरिका के टैरिफ के ऐलान से पूरी दुनियाभर में हलचल मच गई, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास फोकस भारत की तरफ दिखा। दरअसल, रूस से तेल का व्यापार करने को लेकर ट्रंप ने कई देशों को चेतावनी दी कि अगर वह तेल खरीदना जारी रखते हैं तो उन पर ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया।

अब ट्रंप 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात का भारत पर क्या असर पड़ेगा? इस पर विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन जंग रोकने के लिए राजी हो जाते हैं, तो इससे भारत पर दबाव कम हो सकता है।

विज्ञापन

पुतिन-ट्रंप की मुलाकात का भारत पर असर

माइकल कुगेलमैन ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ‘ट्रंप की पुतिन से मुलाकात होने जा रही है। ये मीटिंग जंग को रोकने के लिए की जा रही है। अब अगर डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच जंग को रोकने पर बात बनती है, तो इससे भारत पर थोड़ा दबाव कम होने की संभावना है।’ बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर ही बढ़ा है। इसको लेकर ट्रंप ने कहा था कि भारत तेल खरीदकर जंग में इंडायरेक्टली मदद कर रहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पुतिन से मीटिंग में क्या होने वाला है, इसका पता पहले कुछ मिनटों में ही पता चल जाएगा।

‘भारत को डरना नहीं चाहिए’

अमेरिका ने भारत पर तेल खरीदने को लेकर कई बार चेतावनी के तौर पर बयान जारी किए। इस पर कुगेलमैन का कहना है कि ‘भारत पर जिस तरह के बयान दिए गए, उनका जवाब भारत को देना जरूरी था। अब भारत को ये करना है कि वह अपनी बात पर डटा रहे।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत के लिए यह तय करना है कि वह जरे बिना अपनी बात पर टिका रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ