अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तेवरों से दुनिया भर के तेल बाजारों में हलचल मचा दी है. ईरान को पहले 6 अप्रैल तक ‘होर्मुज स्ट्रेट’ पर अल्टीमेटम देने वाले ट्रंप ने अचानक यूटर्न लेते हुए साफ कर दिया है कि अमेरिका का अब ‘होर्मुज स्ट्रेट’ से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिसे वहां से तेल चाहिए, वह रास्ता खुलवाने की जिम्मेदारी भी खुद उठाए. ट्रंप का यह बयान भारत जैसे देशों के लिए अवसर और टेंशन दोनों लेकर आया है.
अभी होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद है. इससे खाड़ी देशों से एशिया को तेल पहुंचना रुक गया है. अमेरिका अब जबरन स्ट्रेट नहीं खुलवाएगा तो लड़ाई लंबी खिंच सकती है या जंग खत्म हो सकती है. जंग खत्म हुई तो कच्चा तेल सस्ता होगा. अगर आगे भी कच्चे तेल की सप्लाई बाधित रही तो कीमतें ऊंची बनी रहेंगी या और बढ़ सकती हैं.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या होगा असर?
ट्रंप के इस बयान के दो पहलू हैं जो भारत में कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. अगर ट्रंप के बयान से ईरान के साथ जंग खत्म होती है तो कच्चा तेल $70-$80 प्रति बैरल तक सस्ता हो जाएगा. वर्तमान में कच्चा तेल $100 के पार होने की वजह से तेल कंपनियां घाटा सह रही हैं. सरकार ने हाल ही में ₹10 की एक्साइज ड्यूटी घटाई है, लेकिन इसका पूरा फायदा जनता को इसलिए नहीं मिला क्योंकि कंपनियां अपना पुराना घाटा पूरा कर रही हैं. जैसे ही कच्चा तेल $80 के नीचे जाएगा, कंपनियों का घाटा खत्म हो जाएगा और वे 5 से 10 रुपये की कटौती आसानी से जनता तक पहुंचा सकेंगी.
यदि अमेरिका के हटने से खाड़ी देशों में असुरक्षा बढ़ती है और होर्मुज स्ट्रेट बंद होता है, तो कच्चे तेल की कीमतें $120-$130 के पार जा सकती हैं. ऐसी स्थिति में भारत में पेट्रोल-डीजल 10 से 15 रुपए तक महंगा हो सकता है.
भारत के लिए क्यों है यह ‘होर्मुज स्ट्रेट’ जरूरी?
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का वह संकरा समुद्री रास्ता है जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है. भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल इसी रास्ते से मंगाता है. अगर अमेरिका यहां से हटता है और जंग खत्म होती है तो वैश्विक सप्लाई चेन सुधरेगी. इससे समुद्री भाड़ा और बीमा का खर्च कम होगा. कुल मिलाकर कच्चे तेल के रेट में गिरावट भारत के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा. अगर सुरक्षा व्यवस्था चरमराती है तो तेल की सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है.
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
48 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
10 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
13 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines