पाकिस्तान पहुंचने वाले हैं ट्रंप के 'सिपाही', जेडी वेंस की जगह कौन संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में शांति वार्ता के लिए अपनी टीम को रवाना कर दिया है. इस बीच सवाल उठ रहा है कि जेडी वेंस की जगह अब कौन अहम भूमिका निभाएगा.

Iran America Peace Talks

Credit: Social Media

अमेरिका और ईरान में जारी सीजफायर को अब बस एक दिन बाकी है. 21 अप्रैल को युद्धविराम का आखिरी दिन है. इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने वाली है, जिसमें ईरान ने शामिल होने से साफ मना कर दिया है. लेकिन अमेरिका से इस बातचीत में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि उनके करीबी सहयोगी जारेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पाकिस्तान के इस्लामाबाद दौरे पर जाएंगे. इस दौरे का मकसद क्षेत्र में शांति वार्ता को आगे बढ़ाना और रिश्तों को बेहतर बनाना है. अब सवाल ये है कि इस तरह की अहम जिम्मेदारियां निभाने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की जगह कौन लेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली वार्ता के लिए जेडी वेंस को क्यों चुना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान वेंस को अमेरिका के अंदर एक ‘एंटी-वॉर’ यानी युद्ध का समर्थन ना करने वाले नेता के तौर पर देखता है. इसी वजह से ईरान को लगा था कि वेंस के साथ बातचीत सफल हो सकती है. इतना ही नहीं, वेंस पहले भी बैकचैनल बातचीत के जरिए सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभा चुके थे. इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें इस मिशन की जिम्मेदारी दी. लेकिन जेडी वेंस भी ईरान को समझौते के लिए नहीं मना पाए. अगर ये समझौता दूसरे राउंड की बातचीत में भी नहीं हुआ तो ट्रंप ने साफ कहा कि वो ईरान के पुल और पावर प्लांट्स को तबाह कर देंगे.

क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस से न्यूयॉर्क पोस्ट से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर शांति वार्ता के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्टीव विटकॉफ ही करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कुशनर और विटकॉफ को पाकिस्तान भेजने का फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है. जारेड कुशनर पहले भी अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, खासकर मिडिल ईस्ट के मामलों में. वहीं, स्टीव विटकॉफ को ट्रंप का भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता है, जिनकी कारोबारी और राजनीतिक समझ मजबूत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ