होर्मुज स्ट्रेट में फिर महासंग्राम, अमेरिका ने जब्त किया TOUSKA ईरानी जहाज, ईरान ने भी किया ड्रोन हमला

ईरान समेत कई देश अमेरिकी नाकेबंदी का विरोध कर रहे हैं लेकिन अमेरिका अपने फैसले पर अड़ा है। अब अमेरिका ने ईरान की नेवी के TOUSKA जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

US seizes Iranian TOUSKA ship

40 दिनों की लड़ाई के बाद जब इस्लामाबाद पीस बैठक में ईरान और अमेरिका के बीच सहमति नहीं बनी तो अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी कर दी थी। ईरान समेत कई देशों ने इसका विरोध किया लेकिन अमेरिका अपने फैसले पर अड़ा रहा। अब अमेरिका ने ईरान की नेवी के TOUSKA जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी शिपों पर ड्रोन हमला किया है।

विज्ञापन

बता दें कि जब अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने अरब सागर में ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज TOUSKA को कथित तौर पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में रोका था। सेंटकॉम ने x पर एक बयान में कहा कि टैम्पा, फ्लोरिडा – अरब सागर में तैनात अमेरिकी सेना ने 19 अप्रैल को एक ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहे ईरानी ध्वज वाले मालवाहक जहाज के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी लागू की। निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज यूएस एस स्प्राउंस ने उस पोत को उस समय रोका जब वह बंदर अब्बास की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा जहाज पर हमला करने के बाद, ईरानी सेना ने भी ड्रोन से कुछ अमेरिकी सैन्य जहाजों पर हमला किया।

विज्ञापन

ईरानी सरकारी मीडिया तसनीम समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने ओमान सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक पोत पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि आक्रामक अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री डकैती करते हुए, ओमान सागर के जलक्षेत्र में ईरान के एक वाणिज्यिक जहाज पर गोलीबारी करके और जहाज के डेक पर अपने कई आतंकवादी सैनिकों को तैनात करके उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया।

इस बयान में तेहरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। कहा कि हम चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सशस्त्र बल जल्द ही अमेरिकी सेना द्वारा की गई इस सशस्त्र डकैती का जवाब देंगे और इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ