'पुतिन को यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए, मिसाइल टेस्ट पर नहीं', ट्रंप ने दी नसीहत

Donald Trump Reaction On Russian Missile: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की सेना ने एक नया परमाणु टेस्ट किया है. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि पुतिन को नई मिसाइलों के परीक्षण की बजाय यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए. इस युद्ध को 1 हफ्ते में खत्म होना चाहिए था जो अब 4 साल से चल रहा है.

source-trump news
विज्ञापन

Donald Trump Reaction On Russian Missile: रूस ने एक नया मिसाइल परीक्षम किया है. इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को सलाह दी है कि उन्हें मिसाइलों के टेस्टिंग की बजाय पहले यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करना चाहिए. हालांकि, ऐसी नसीहतें वे पहले भी देते आए हैं और फिर रूस को पूर्णता प्रतिबंधित भी करते आए हैं. मगर इस बार उनके सुर थोड़े बदले हुए नजर आए थे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो जंग एक हफ्ते में खत्म हो जानी चाहिए थी, अब चौथे साल में प्रवेश कर रही है.

क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ‘रूस जानता है कि हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु पनडुब्बी है, जो रूस के तट के पास ही स्थित है’. उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि पुतिन को ऐसा कहना उचित होगा. वैसे, उन्हें युद्ध समाप्त करना चाहिए था. जिस युद्ध को एक सप्ताह के अंदर खत्म होना था, वह अब चौथे वर्ष में है’.

विज्ञापन

बता दे कि ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रूस ने न्यूक्लियर-सक्षम और न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल बुरेवेस्तनिक का सफल परीक्षण किया है. रूसी आर्मी के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वैलेरी गेरासिमोव ने राष्ट्रपति पुतिन को रिपोर्ट दी कि 21 अक्टूबर को बुरेवेस्तनिक मिसाइल का मल्टी-ऑवर फ्लाइट टेस्ट सफल रहा. यह मिसाइल 14,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है.

बुरेवेस्तनिक मिसाइल की खासियत?

बुरेवेस्तनिक मिसाइल को साल 2018 में लॉन्च किया गया था. नाटो ने इसे स्काईफॉल नामक कोड नेम दिया था. इसको संचालित करने के लिए परमाणु रिएक्टर की मदद लगती है. इसकी लॉन्चिंग के बाद सॉलिड फ्यूल बूस्टर से इसे चलाया जाता है. इस मिसाइल की मदद से दुश्मन के 10,000 से 20,000 किलोमीटर दूर बसे ठिकानों को ध्वस्त किया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ