Donald Trump Wish: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2028 की राष्ट्रपति चुनाव लड़ने और तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में सोचा नहीं हैं, लेकिन व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी स्टीव बैनन ने सुझाव दिया है कि अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की परमिशन तो नहीं देता, लेकिन असंवैधानिक रूप से तीसरी बार राष्ट्रपति बन सकता हूं और मैं ऐसा करना पसंद भी करूंगा, क्योंकि मेरे पास चुनाव जीतने के लिए जितने चाहिए, उससे ज्यादा अच्छे नंबर हैं.
ये हैं पार्टी और ट्रंप के उत्तराधिकारी
एयरफोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने और रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उत्तराधिकारियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि साल 2028 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी हो सकते हैं. मार्को रुबियो की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे पास कुछ बहुत अच्छे और महान लोग हैं. जेडी वेंस भी महान उपराष्ट्रपति महान हैं. मुझे नहीं लगता कि कोई भी उन दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ेगा. वे दोनों जीत सकते हैं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्र बन सकते हैं, लेकिन मुझे मौका मिलेगा तो मैं भी चुनाव लड़ सकता हूं.
सीधे नहीं पर ऐसे बन सकते राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता. हालांकि, लोग सुझाव देते हैं कि तीसरी बार भी राष्ट्रपति बन सकता हूं, लेकिन जानते हैं कि कैसे? राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित उम्मीदवार के साथ वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव लड़कर पहले उपराष्ट्रपति बनूं, फिर अगर राष्ट्रपति इस्तीफा दे देंगे तो वह उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति बनाया जा सकता है. बता दें कि ट्रंप मलेशिया में आसियान समिट में हिस्सा लेने के बाद जापान पहुंच गए हैं. इससे पहले उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति संधि कराई