अपने फैसलों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर एक फैसला लिया है। लेकिन उनका यह फैसला किसी दूसरे देश के लिए नहीं बल्कि अपने देश के लिए ही है। ट्रंप सरकार ने अमेरिका में सैनिकों को दाढ़ी रखने पर बैन लगा दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। पीट हेगसेथ ने इस आदेश के पीछे अनुशासन को बहाल करने के लिए जरुरी बताया है। अमेरिकी सेना की सभी शाखाओं को इस नीति को 60 दिनों के अंदर लागू करने का आदेश दिया है।
सिख और मुस्लिमों के लिए टेंशन
सिख और मु्स्लिमों में दाढ़ी रखना धार्मिक कारण भी है। ट्रंप के सरकार ने इस आदेश का सबसे ज्यादा इन्हीं पर असर पड़ेगा। हालांकि अमेरिकी सेना में सिख कम मात्रा में हैं। वहीं मुस्लिम सैनिकों की संख्या की करीब 6 हजार है। ट्रंप की सख्त ग्रूमिंग नीति के तहत अब अमेरिकी सेना में कोई भी दाढ़ी नहीं रख सकेगा।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अब अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल
रक्षा मंत्री ने बताया जरुरी कदम
इस आदेश को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जरूरी कदम बताया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कदम अनुशासन और युद्धक क्षमता को बहाल करने के लिए जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सेना में अनुचित व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और बेतुके शेविंग प्रोफाइल्स को खत्म किया जाएगा।
2010 में बदला था नियम
अमेरिका सेना में साल 2010 से पहले दाढ़ी रखना बैन था। इसके बाद 2010 से दाढ़ी रखने की छूट दी गई। लेकिन अब 2010 से पहले वाले नियमों की वापसी करते हुए ट्रंप सरकार ने अमेरिकी सेना में दाढ़ी पर बैन लगा दिया है। हालांकि नियमों में साफ किया गया है कि कुछ स्पेशल फोर्सेज यूनिट्स को दाढ़ी में सीमित छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्या युद्ध शुरू करने जा रहा है अमेरिका? रक्षा सचिव ने बुलाई सेना की इमरजेंसी बैठक
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
3 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
11 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
13 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
18 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
18 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines