क्या युद्ध शुरू करने जा रहा है अमेरिका? रक्षा सचिव ने बुलाई सेना की इमरजेंसी बैठक

अमेरिका में एक बार फिर उठापटक शुरू हो गई है। अब अमेरिका में युद्ध की हलचल दिखाई दे रही है। अमेरिका में रक्षा सचिव ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और सेना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और सेना

विज्ञापन

पिछले कुछ महीने से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ को लेकर विवादों में बने हुए हैं। इसके अलावा वह रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने का भरसक प्रयास कर चुके हैं। इसके लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका बुलाकर भी मुलाकात कर चुके हैं। ट्रंप ने दुनिया में करीब 8 युद्ध रुकवाने का बार बार दावा किया है। आए दिन ट्रंप रूस-यूक्रेन, इजराइल-हमास जैसे युद्ध पर बयान देते नजर आते हैं।
अब चर्चा बयानबाजी से हटकर युद्ध की तरफ मुड़ती हुई दिख रही है। अमेरिका में युद्ध की आहत सुनाई पड़ रही है। अमेरिका के रक्षा विभाग से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पेंटागन संवाददाता ने कहा कि अमेरिकी सेना में बहुत असामान्य हो रहा है। कहा कि हम युद्ध की ओर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सैकड़ों अमेरिकी जनरलों और एडमिरल्स को अगले हफ्ते वर्जीनिया स्थित मरीन कॉर्प्स बेस पर तुरंत इकठ्ठा होने का आदेश दिया है। इसके पीछे रक्षा सचिव ने कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ