डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अब अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल

Donald Trump US National Flag: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी के तहत एक ओर आदेश जारी किया है. उन्होंने अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने वाले को एक साल की जेल की सजा देने का फैसला किया है. उन्होंने कार्यकारी आदेश पर साइन करके उसे जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश भी सुना दिया है.

US President Donald Trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से चुनाव में धांधली होने का आरोप लगा रहे हैं.

Donald Trump Big Announcement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान किया है. अब अगर किसी ने अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाया तो एक साल की जेल की सजा होगी. राष्ट्रपति ट्रंप ने ICE, सीमा पर गश्त करने वाली कमांडो रेजीमेंट और अमेरिकी सेना को राष्ट्रपति ध्वज का अपमान करने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने और उसे एक साल की जेल की सजा दिए जाने का निर्देश दिया. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी के तहत आदेश जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त को साइन किया था एग्जीक्यूटिव ऑर्डर

राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि 25 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसमें प्रावधान है कि अगर किसी ने भी अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाया या किसी भी तरीके से अपमान किया तो आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कानूनी कार्रवाई करके आरोपी को एक साल की जेल की सजा सुनाई जाएगी. ICE, बॉर्डर पेट्रोलिंग फोर्स और सभी अमेरिकी सैन्य कर्मी इस आदेश का सख्ती से पालन करें और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.

विज्ञापन

2 केसों का हवाला देकर फैसले को जस्टिफाई किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हालांकि कार्यकारी आदेश में सजा का प्रावधान नहीं किया गया है, लेकिन चेतावनी देने के बाद भी एक पूर्व सैनिक ने व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिका झंडा जलाया. यह घटना उसी दिन की है, जिस दिन उन्होंने कार्यकारी आदेश पर साइन किए थे, लेकिन अब न्याय विभाग को निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने वाले खिलाफ मौजूदा कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए और तय की गई सजा दी जाए. टेक्सास बनाम जॉनसन (1989) और यूनाइटेड स्टेट्स बनाम आइचमैन (1990) केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि देश का राष्ट्रीय झंडा जलाना अपराध है.

विज्ञापन

2 मामलों पर संज्ञान लेकर ट्रंप ने जारी किया आदेश

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया, राष्ट्रपति ट्रंप खुद भी काफी समय से राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने के लिए दंडात्मक कार्रवाई की वकालत करते रहे हैं. उनका मानना है कि राष्ट्रीय झंडा अमेरिका की महानता का प्रतीक है. वे इसे राष्ट्रीय झंडे को हिंसा और दंगे भड़काने के साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं होने देंगे. कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य फासीवाद विरोधी समूहों ने 20 जनवरी 2021 को कोलोराडो के डेनवर में कोलोराडो स्टेट कैपिटल की सीढ़ियों पर अमेरिकी झंडा जलाया था. 22 अगस्त 2024 को शिकागो के इलिनोइस में DNC विरोध प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी झंडा जलाया गया था. इन मामलों पर स्वत: संज्ञान लेकर ही राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश जारी किया और उसे तुरंत प्रभाव से लागू भी किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ