Astrologer Amy Tripp Prediction on Trump or Harris: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। वहीं रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही मैदान में हैं। इस बीच एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने कहा कि गणना के अनुसार अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने बिजनेस में भी नई ऊंचाईयां छुएंगे। इस ज्योतिषी का नाम एमी ट्रिप हैं।
एमी ट्रिप के अनुसार पूर्व प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अभी भी कई पागलपन भरी चीजें देखने को मिल सकती हैं। इससे पहले उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। बता दें कि इससे पहले एमी ट्रिप जो बाइडेन को लेकर भी भविष्यवाणी कर चुकी हैं।
बाइडेन की उम्मीदवारी को लेकर की थी भविष्यवाणी
एमी ने कहा था कि अगर बाइडेन ने राष्ट्रपति की दावेदारी को लेकर उम्मीदवारी छोड़ी तो वह पूर्णिमा का दिन होगा। क्योंकि पूर्णिमा के दिन मकर राशि 29 डिग्री पर होगी। मकर राशि सरकार और बुढ़ापे पर शासन करती है। एमी ने यह पोस्ट 11 जुलाई को किया था। इस दौरान एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए तारीख पूछी थीं तो उन्होंने कहा था 21 जुलाई। बता दें कि 21 जुलाई को ही जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ी थी।
ये भी पढ़ेंः खूनी नरसंहारः तीन गांवों को जलाया, 16 बच्चों सहित 26 की हत्या की… कइयों को मगरमच्छ को खिलाया
जो बाइडेन की मुश्किलें अभी नहीं होंगी कम
इसके अलावा एमी ने कमला हैरिस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी जोकि सच साबित हुई। उन्होंने कहा था कि कमला हैरिस 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने इसके कई कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि बाइडेन बहुत बुढ़े हैं। एमी ने आउटलेट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के नामांकन जीतेंगी। क्योंकि उनकी राशि में दूसरी बार शनि की वापसी हो रही है और जब किसी की राशि में दूसरी बार शनि की वापसी होती है तो शनि आपको इनाम देता है। एमी ने जो बाइडेन को लेकर कहा कि उन्हें भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। प्लूटो उनके सूर्य पर है ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य संकट से जूझना पड़ सकता है। उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः आसमान में फ्लाइट उड़ाते Co-Pilot हुआ बेहोश, हवा में अटकीं 193 यात्रियों की सांसें
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
12 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines