ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी संघर्ष को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी देश झुकने को तैयार नहीं है. ईरान के खिलाफ 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक मिडिल ईस्ट में शांति बहाल नहीं हो सकती है. ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल को कई गहरे जख्म दिए, जिसे डोनाल्ड ट्रंप पचा नहीं पा रहे हैं. अब ईरान को आर्थिक मोर्च पर घेरने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत कई कड़े प्रावधान लगाए जा सकते हैं. साथ ही ट्रंप ने ईरान की मदद करने वाले देशों को भी कड़ी चेतावनी दी है.
यह भी पढ़ें: 3828 लाख करोड़ कर्ज के तले दबा अमेरिका, जानें किस सेक्टर में बढ़ रहा खर्च, जनता पर क्या पड़ेगा असर?
मदद करने वाले देशों को भी चेतावनी
ईरान को कड़े आर्थिक प्रावधानों की चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को समझौते का मौका दिया गया था, जिसे उसने ठुकरा दिया. इसके बदले में अब नया आर्थिक युद्ध शुरू किया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि नए प्रावधानों के तहत अब तेल तस्करी, स्वैप लाइन्स, नकद हस्तांतरण और फ्रंट कंपनियों पर तत्काल रोक लगाई जाएगी. कोई भी देश वित्तीय संस्थाओं, कारोबारों, हवाई अड्डों या सरकारी संस्थाओं के माध्यम से ईरान को मदद देगा, उसे भारी आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे.
यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल क्यों खो रहा ईरान? ट्रंप ने नया नक्शा जारी कर किया बड़ा दावा
क्या शुरू हो सकती है बातचीत?
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान कभी न्यूक्लियर हथियार नहीं बना पायेगा. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी जरूर कहा कि भविष्य में बातचीत फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन तेहरान को पहले समझौता करने के लिए तैयार रहना होगा. डोनाल्ड ट्रंप की इस चेतावनी के बीच ईरान ने भी अमेरिका को फिर से लाल आंख दिखाई है. ईरान संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने तीखे शब्दों में कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को तब तक नहीं खोलेगा, जब तक कि अमेरिका 14 मांगों वाले ज्ञापन को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर लेता.
संबंधित खबरें
होर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
36 mins agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
1 hr agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
5 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
8 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
11 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
11 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines