ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन, देखें लिस्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन कर दी है। इसके अलावा 7 अन्य देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है।

Donald Trump | Green Card Holders | Immigration Law

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही 7 अन्य देशों से आने वाले लोगों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। ट्रंप ने ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उठाया है। रॉयटर्स के अनुसार ट्रंप ने म्यांमार, अफगानिस्तान, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, इक्वेटोरियल गिनी, कांगो, यमन, चाड, सूडान, हैती और इरिट्रिया शामिल हैं। यह सभी प्रतिबंध 9 जून को रात्रि 12 बजकर 1 मिनट से  लागू होंगे।

7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध

इसके अलावा ट्रंप ने क्यूबा, लाओस, टोगो, वेनेजुएला, बुरुंडी, सिएरा लियोन जैसे 7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है। इन देशों से आने वाले लोगों पर विशेष शर्तें और कड़ी जांच होगी। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ट्रंप ने ऐसी ही नीति अपनाई थी। बता दें कि पहले कार्यकाल के दौरान 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन

इस्लामिक कट्टरपंथियों को आने से रोकना चाहता हूं

ट्रंप ने इसको लेकर आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रंप ने अपने आदेश में लिखा है मैंने पहले शासन के दौरान कई देशों के विदेशी नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया था। मेरे लिए अमेरिका के लोगों की सुरक्षा पहला मुद्दा है। मैं हमारे लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने किसी भी तत्व को अमेरिका से दूर रखना चाहता हूं। ट्रंप ने कहा मैं मेरे देश में इस्लामिक कट्टरपंथियों को आने से रोकना चाहता हूं।

ट्रंप ने आगे कहा कि अप्रवासी वीजा पर प्रवेश करने वाले अमेरिका में वैध निवासी बन जाते हैं। ऐसे लोग राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा जैसी चिंताएं प्रस्तुत कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इन देशों की सूची में कुछ और नाम अभी जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों को एंट्री नहीं देंगे जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ