पाक के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के मुसलमानों पर की टिप्पणी, सोफिया कुरैशी का नाम लेते ही मुंह हो गया बंद

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान भारत को घेरने की कोशिश की। लेकिन एक अमेरिकी पत्रकार के सवाल के बाद उनकी बोलती बंद हो गई। दरअसल, पत्रकार ने भारतीय सेना की अफसर सोफिया कुरैशी का नाम लेते हुए बिलावल से सवाल दागा था।

Operation Sindoor, bilawal bhutto, pakistan, indian army, Indian Government, Latest News, ताजा खबर, ऑपरेशन सिंदूर

पाक के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो से सवाल पूछते पत्रकार

संयुक्त राष्ट्र में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को घेरने की कोशिश की। लेकिन वहां बैठे एक अमेरिकी पत्रकार के सवाल ने उन्हें ही कठघरे में खड़ा कर दिया। दरअसल, बुधवार को बिलावल भुट्टो संयुक्त राष्ट्र में प्रेस कांन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को पाक-साफ बताते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का इस्तेमाल भारत में मुसलमानों को बदनाम करने के की राजनीति का हिस्सा है। इस पर वहां बैठे अमेरिकी पत्रकार अहमद फथी ने तुंरत बिलावल पर सवाल दाग दिया।

विज्ञापन

सोफिया कुरैशी का नाम सुनते ही साधी चुप्पी

अहदम फथी ने बिलावल से पूछा कि भारत की तरफ ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाले अफसरों में सोफिया कुरैशी भी थीं और वह एक मुसलमान हैं। पत्रकार के इस सवाल बिलावल ने कहा कि ये बात सही है। इस सवाल ने बिलावल की बोलती बंद कर दी। इसके बाद वह दोबारा पूरी प्रेस कांफ्रेंस में भारत के मुसलमानों पर किसी भी तरह की बात करते हुए नजर नहीं आए।

विज्ञापन

कश्मीर के मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोले बिलावल

प्रेस कांफ्रेंस में बिलावल कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि कश्मीर का मामला बड़ा है। लेकिन अभी यह समय सामने आने वाली बाधाओं से पार पाना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि बिलावल ने कश्मीर मुद्दे को लेकर पूरी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ज्यादा बात नहीं की है। न ही इस मुद्दे पर वहां मौजूद पत्रकारों ने कोई सवाल किया

विज्ञापन

भारत के साथ मिलकर काम आतंकवाद से लड़ेगा पाकिस्तान

एक सवाल के जवाब में बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार है। पाक इस काम में भारत का सहयोगा करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि हम 1.5 या 1.7 अरब लोगों की जिंदगियों को ऐसे नहीं छोड़ सकते हैं। दो परमाणु देशों का युद्ध में उतरना सही नहीं होगा। बिलावल ने भारत पर ही युद्ध थोपने का आरोप लगाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ