सऊदी अरब के साथ ट्रंप की 30 साल की न्यूक्लियर डील को मंजूरी, जानिए समझौते में क्या-क्या शामिल?

US-Saudi Arabia: सऊदी अरब में यूरेनियम एनरिचमेंट प्लान्ट स्थापित करना भी डील का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हालांकि, यह तभी संभव होगा जब अमेरिका और सऊदी अरब की संयुक्त समीक्षा बैठक में इस पर विचार होगा.

US-Saudi Arabia nuclear deal

ईरान के साथ न्यूक्लियर पर जारी तनाव के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब के साथ बड़ी न्यूक्लियर डील पर मुहर लगा दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक ऐतिहासिक सिविल न्यूक्लियर डील को मंजूरी दे दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस समझौते के जरिए सऊदी अरब के लिए परमाणु कार्यक्रम विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, समझौते का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे जल्द सार्वजनिक किया जा सकता है.30 साल तक चलने वाली इस न्यूक्लियर डील को अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्तों में नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है.

विज्ञापन

अमेरिका को क्या होगा फायदा?


रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता 30 वर्षों के लिए होगा और इसकी अनुमानित कीमत कई अरब डॉलर बताई जा रही है. डील का सबसे जरूर पॉइन्ट ये है कि सऊदी अरब में विकसित होने वाले न्यूक्लियर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अमेरिकी कंपनियों को प्रमुख भूमिका मिलेगी. इससे न सिर्फ अमेरिकी इंडस्ट्री को बड़े कारोबारी अवसर मिलेंगे, बल्कि अमेरिका इस क्षेत्र में दूसरे विदेशी देशों की भागीदारी को भी सीमित करना चाहता है.

विज्ञापन

डील का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा


गौरतलब है कि इस डील से परमाणु संयंत्रों के निर्माण, तकनीकी सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अमेरिकी कंपनियां अग्रणी भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा सऊदी अरब में यूरेनियम एनरिचमेंट प्लान्ट स्थापित करना भी डील का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हालांकि, यह तभी संभव होगा जब अमेरिका और सऊदी अरब की संयुक्त समीक्षा बैठक में इस पर विचार होगा. आपको बता दें कि परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम एनरिचमेंट बेहद महत्वपूर्ण होता है.

विज्ञापन

अमेरिका रखेगा सऊदी अरब पर नजर


समझौते के तहत अमेरिका को सऊदी अरब की परमाणु गतिविधियों की निगरानी करने का अधिकार भी मिलेगा. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सऊदी अरब का परमाणु कार्यक्रम सिर्फ शांतिपूर्ण और ऊर्जा उत्पादन जैसे उद्देश्यों तक सीमित रहे और उसका उपयोग परमाणु हथियार विकसित करने के लिए न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ