Bangladesh Train Accident Averted: बांग्लादेश में मंगलवार को एक ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। अगर 200 गज और ट्रेन आगे बढ़ गई होती तो 300 यात्रियों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…
रेलवे पटरियों को स्लीपरों के साथ बांधने वाले हुक हटाए
दरअसल, उत्तरी नेट्रोकोना जिले में कुछ शरारती तत्वों ने स्लीपरों के साथ रेलवे पटरियों को बांधने वाले हुक हटा दिए थे। अधिकारियों के मुताबिक, 14 स्लीपरों पर लगी 28 कीलों को हटा दिया गया है। यह घटना सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले ट्रेन में तोड़फोड़ होने की घटनाओं से जुड़ी हो सकती है। मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने ऐसी घटनाओं का बहिष्कार किया है।
रेलवे के अधिकारी ने दी मामले की जानकारी
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी नेट्रोकोना जिले (Netrokona district) के पुरबाधला इलाके (Purbadhala area) में 300 यात्रियों को लेकर आ रही ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। लोकोमोटिव मास्टर क्षतिग्रस्त पुल से सिर्फ 200 गज की दूरी पर ट्रेन को रोकने में कामयाब रहे। फिलहाल, दोषियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पीएम हसीना का इस्तीफा चाहता है विपक्ष
बता दें कि विपक्ष पीएम हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसे लेकर 19 दिसंबर से देशव्यापी हड़ताल हो रही है। इस दौरान एक ट्रेन में आग लगा दी गई, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Explainer: जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप? किस तरह इस आपदा का सामना करता है यह देश?
रेलवे ट्रैक को उखाड़ने से एक यात्री की मौत
दिसंबर की शुरुआत में ढाका के बाहरी इलाके गाजीपुर में सात गाड़ियों के पटरी से उतर जाने के बाद तोड़फोड़ करने वालों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ दिया था, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
रेलवे पटरियों की निगरानी के लिए सशस्त्र बल तैनात
बांग्लादेश की सरकार ने देशभर में रेलवे पटरियों पर निगरानी रखने के लिए सशस्त्र बलों को तैनात किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में राजनीतिक हिंसा में बसों और ट्रकों समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई, जिससे दो पुलिस अधिकारियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: नोबेल विजेता Muhammad Yunus को क्यों सुनाई गई 6 महीने जेल की सजा, शेख हसीना से क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
3 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
7 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
8 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
9 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
9 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
15 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines