---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत पर घटेगा US टैरिफ? रूस से कम हुई सप्लाई तो अमेरिका ने ऑफर किया वेनेजुएला का तेल

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद सुलझ सकता है। भारत ने रूस से तेल खरीद काफी कम कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप शुरुआत से यही चाह रहे थे। अब ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला का तेल भारत को देने का ऑफर किया है। इससे ट्रैरिफ विवाद सुलझने की उम्मीद शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

अमेरिका और भारत के रिश्ते सुधर सकते हैं। ट्रंप के टैरिफ के बाद व्यापारिक रिश्तों में लगातार खाई देखने को मिल रही है। ट्रंप प्रशासन ने अब भारत को संकेत दिया है कि वह जल्द ही भारत को वेनेजुएला का कच्चा तेल सप्लाई शुरू कर सकता है। अमेरिका का यह कदम रूसी तेल के विकल्प में होगा। भारत ने रूसी तेल खरीद में काफी कमी की है, इससे हुई तेल की कमी को पूरा करने के लिए वेनेजुएला का तेल मददगार हो सकता है। वेनेजुएला की सप्लाई के बाद अमेरिका फिर से भारत के साथ ट्रेड डील शुरू कर सकता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत को संकेत दिया है। अमेरिका भारत में जल्द ही वेनेजुएला से तेल की सप्लाई शुरू कर सकता है। बताया गया कि इस सप्लाई का मुख्य उद्देश्य भारत को रूसी तेल के विकल्प के रूप में एक नया स्रोत देना है। बता दें कि मार्च 2025 में राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल पर 25% टैरिफ लगाया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अमेरिका में फिर हुई ‘तालाबंदी’, पहले 43 दिन रहा था शटडाउन, जानें अब क्यों अटका फंडिंग बिल?

गत 3 जनवरी को अमेरिक ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा था। इसके बाद वाशिंगटन की नीति में बदलाव किया। अमेरिका पहले से चाह रहा है कि रूस को तेल से होने वाली कमाई कम हो। अमेरिका का आरोप है कि रूस उस कमाई का प्रयोग युद्ध में करता है।

---विज्ञापन---

अगर भारत वेनेजुएला से तेल खरीदने लगता है तो यह अमेरिका के प्लानिंग के हिसाब से ही होगा। इसके एवज में काफी संभावना है कि अमेरिका भारत पर लगा 50 प्रतिशत टैरिफ में काफी कम कर दे। अब वेनेजुएला से तेल खरीद शुरू होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: क्या घुटनों पर आने लगे हैं जेलेंस्की, यूरोपीय देशों पर क्यों भड़के यूक्रेनी प्रेसिडेंट, कैसे हैं देश के हालात?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2026 08:24 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola