पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस, 4 तबाह; भारत के हमले से कितना नुकसान?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात को पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने उसके 4 एयरबेस तबाह कर दिए। ऐसे में आइये जानते हैं पाकिस्तान के पास कितने एयरबेस हैं?

Pakistan Total airbases list

Pakistan Total airbases list

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों से पाकिस्तान इतना बौखलाया हुआ है कि वह अब भारत के सैन्य और नागरिक इलाकों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने बीती रात और आज सुबह भी ड्रोन से हमला किया। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि भारत ने 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर मिसाइल अटैक कर उन्हें नेस्तनाबुद कर दिया। ऐसे में आइये जानते हैं पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस हैं?

30 एयरबेस परमाणु हमले के लिए तैयार

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास कुल 40 एयरबेस हैं। इसमें से 30 एयरबेस ऐसे हैं जो युद्ध की स्थिति में परमाणु हमले के लिए तैयार हो सकते हैं। पाकिस्तान का शोरकोट, मसरूर कराची, क्वेटा के समुंगली, कामरा के मिन्हास जोकि पेशावर में स्थित हैं। पाकिस्तान के एयरबेस 3 कैटेगरी में बंटे हुए हैं। पहला मेजर ऑपरेशनल बेस, यह एयरबेस पूरी तरह से फंक्शनल होते हैं। दूसरे फॉरवर्ड ऑपरेशनल बेस होते हैं जोकि हमेशा सिर्फ एक्टिव रहते हैं लेकिन युद्ध जैसी स्थिति हो तो तुरंत फंक्शनल किए जा सकते हैं। तीसरे टाइप सैटेलाइट बेस का होता है जोकि शांतिकाल और युद्धकाल में विमानों की आपातकालीन लैंडिंग और रिकवरी के लिए काम आते हैं।

पाकिस्तान के पास कितने एयरबेस है?

बता दें कि पाकिस्तान के पास बदीन, भगतांवाला, चकलाला, रावलपिंडी, चंदर, चुक झुमरा, फैसल, ग्वादर, कालाबाग, कामरा मिन्हास, कोहाट, कोरंगी क्रीक, लाहौर, निचला टोपा, मालिर, मियांवाली, मसरूर, मीरपुर खास, मुल्तान, मुरीद, नवाबशाह, ओरमारा, पसनी, पेशावर, रफीकी शोरकोट, रहीम यार खान, राजनपुर, रिसालेवाला फैसलाबाद, रिसालपुर, साकेसर, समुंगली क्वेटा, सरगोधा, शाहबाज जकोबाबाद, सिणधरी, स्कर्दू, सुक्कुर, तलहर, विहारी। ये 40 एयरबेस पाकिस्तान के पास है। इसके अलावा दो दर्जन नागरिक हवाई अड्डे भी स्थित हैं। जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर सैन्य विमानों की लैंडिंग और ऑपरेशन के लिए काम में लाया जा सकता है। इनमें से कुछ पूरी तरह नागरिकों के यूज के लिए हैं जबकि कुछ जगहों पर एक रनवे और सीमित सुविधा उपलब्ध हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ